• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. narendra modi lead yoga with over 50000 enthusiasts in dehradun yogi leads in lucknow see photos

International Yoga Day 2018: देहरादून में मोदी और लखनऊ में योगी सहित इन नेताओं ने हजारों लोगों संग किया योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर देश से पूरे विश्व में सुबह-सुबह से 21 जून को योगाभ्यास किया गया। इस खास मौके पर पीएम मोदी बुधवार रात ही देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योगासन किया।

By: Mohani
June 21, 2018 12:16 IST
हमें फॉलो करें
  • "yoga day, yoga day pics, yoga day hd images, yoga day images yoga day 2018 images, yoda day celebrations 2018, international yoga day, yoga day 2018, yoga day pictures, yoga day photos, narendra modi, devendra fadavis, vijay rupani, smriti irani, venkaiah naidu, piyush goyal, bjp, people perform yoga, moid yoga, yogi yoga, rajnath isngh yoga, ramnaik yoga, Anil Baijal
    1/14

    अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर देश से पूरे विश्व में सुबह-सुबह से 21 जून को योगाभ्यास किया गया। इस खास मौके पर पीएम मोदी बुधवार रात ही देहरादून पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। पीएम मोदी ने शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है। अंग्रेजों के जमाने में बने एफआरआई संस्थान की इमारत की पृष्ठभूमि में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को रोग से निरोग की राह दिखाई है और दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा , वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदुरुस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है। (All Photos- PTI/Doordarshan)

  • 2/14

    प्रधानमंत्री ने कहा देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहानिसबर्ग, हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक, योग दुनिया में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा, योग समाज में एकरूपता लाता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रिकॉर्ड समय में स्वीकार किया गया और ज्यादातर देशों ने इसका समर्थन किया।

  • 3/14

    मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया के लोग योग को ऐसे रूप में देखते हैं कि वह उनका अपना है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा, अगर आप चाहते हैं कि दुनिया आपकी विरासतों और धरोहरों का सम्मान करे, तो पहले आपको उनका सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा अगर हम खुद अपनी विरासतों और धरोहरों पर गर्व नहीं करेंगे तो और कोई नहीं करेगा। हमें अपनी मूल्यवान धरोहरों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग शांत, सृजनात्मक और संतुष्ट जीवन जीने का तरीका है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘योग बतौर व्यक्ति और समाज में आने वाली हमारी समस्याओं का उत्तम समाधान देता है।

  • 4/14

    उन्होंने कहा , योग तोड़ता नहीं जोड़ता है, द्वेष की जगह समावेश सिखाता है। क्योंकि योगासन एक परिवार की तरह एक स्थान पर साथ-साथ किया जाता है। कष्टों को बढ़ाने के स्थान पर योग उनसे मुक्ति दिलाता है। मोदी के कहा कि योग दुनिया के लिए आशा की किरण है।

  • पीएम मोदी के मुताबिक योग सुन्दर है क्योंकि वह पुरातन होते हुए भी आधुनिक है, उसमें ठहराव है फिर भी वह लगातार विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारत की समृद्ध विरासत का हिस्सा है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए।
  • 5/14

    उन्होंने कहा, तोक्यो से टोरंटो स्टॉकहोम से साओ पाउलो तक योग लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वह ना सिर्फ स्वस्थ बल्कि प्रसन्न और शांतिपूर्ण जीवन के लिए भी योग को अपनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री कल रात यहां पहुंचे।

  • 6/14

    वह सुबह साढ़े छह बजे वन अनुसंधान संस्थान के परिसर में लोगों को संबोधित करने के बाद मोदी ने उनके साथ योगाभ्यास किया।

  • 7/14

    पीएम मोदी ने इस दौरान कई योगासन पब्लिक के बीच आकर भी किए। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

  • 8/14

    मोदी द्वारा कराए गए योगासन को हजारों लोगों ने सुगमता से किया। सभी लोगों में योग करने का उत्साह दिखा।

  • 9/14

    पीएम मोदी जैसे ही योगासन वाले ग्राउंड में पहुंचे उनसे मिलने लोगों का हूजूम उमड़ा। सभी योग काफी खुश थे कि उन्हें इस दिन पीएम मोदी संग योग करने का मौका मिला। पीएम मोदी ने जाते समय भी ज्यादातर लोगों से मिलने की कोशिश की।

  • 10/14

    योगा दिवस पर मोदी ही नहीं बल्कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित राज भवन में योगा किया।

  • 11/14

    इस दौरान उनके साथ यूनियन मिनिस्टर राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाइक ने भी योगा किया।

  • 12/14

    लखनऊ के राजभवन में योगा करते राजनाथ सिंह।

  • 13/14

    योगी और मोदी के अलावा दिल्ली में राज्यपाल अनिल बैजल ने भी योगासन किया।

अपडेट
तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय के साथ आ सकते हैं ये दो दिग्गज नेता, बीजेपी-AIADMK और डीएमके के लिए खड़ी होगी मुश्किल?
Dhurandhar Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर जीता दर्शकों का दिल, मंडे टेस्ट में हुई इतनी मोटी कमाई
रूस का दावा: पुतिन के आवास पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, जेलेंस्की ने किया इनकार
रोनाल्डो फिर मिडिल ईस्ट के बेस्ट प्लेयर चुने गए, यह उपलब्धि हासिल करने की जताई ख्वाहिश
कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें सूची
Bhojpuri Song: न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट साबित होगा ये भोजपुरी गाना, डीजे पर खुद थिरकने लगेंगे कदम
रायपुर के मॉल में क्रिसमस के मौके पर तोड़फोड़ करने वालों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने किया इनकार
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
पवार परिवार में दरार से समझौते तक का सफर: कैसे शुरू हुआ सत्ता का संग्राम और अब कहां पहुंचा?
पंत फेल, लेकिन दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक, प्रियांश-तेजस्वी के दमपर 321 का लक्ष्य हासिल
ओडिशा से मजदूरी करने आए युवक को तमिलनाडु में बेरहमी से पीटा, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, विक्ट्री साइन भी बनाया
मर्चेंट नेवी के कैप्टन की हत्या का आरोपी यूएई से लाया जाएगा वापस, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
फोटो गैलरी
9 Photos
हर मिलेट का है अलग फायदा! ज्वार, बाजरा और रागी किस हेल्थ प्रॉब्लम में है बेस्ट, जानिए पूरी गाइड
4 hours agoDecember 29, 2025
9 Photos
रेनबो डाइट क्या है? फायदे और कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए
5 hours agoDecember 29, 2025
12 Photos
बिना केमिकल, बिना धुएं घर को रखें सुरक्षित, अब नहीं चाहिए स्प्रे और कॉइल, इस देसी उपाय से दूर होंगे मच्छर
5 hours agoDecember 29, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US