-
17वीं लोकसभा के 542 सांसदों में से 233 यानि 43 फीसदी सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। कुल 159 यानि सांसदों के खिलाफ हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर मामले लंबित है। भाजपा के 303 में से 116 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। आइए जानें सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमों वाले बीजेपी सांसदों के परिवार से जुड़ी कुछ बातें:
-
बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अश्विनी की चौबे की शादी नीता चौबे से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: गजेंद्र चौहान से संजय दत्त तक: मुसलमान हैं इन एक्टर्स की पत्नी, जानिए किसके हैं कितने बच्चे )
-
पश्चिम बंगाल के हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी के ऊपर 14 मामले दर्ज हैं। लॉकेट चटर्जी के पति का नाम प्रसनजीत भट्टाचार्या है। इस दंपत्ति की एक संतान हैं।
हमीरपुर से बीजेपी सांसद और केंद्र में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के खिलाफ 13 आपराधिक मामले लंबित हैं। अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। अनुराग ठाकुर की पत्नी शेफाली ठाकुर हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी केबिनेट में इन मंत्रियों के हैं 2 से ज्यादा बच्चे, देखें कौन-कौन हैं शामिल ) -
बिहार के मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक कुमार यादव के तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी का नाम सीता देवी है। अशोक कुमार यादव पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-
निशित प्रमाणिक बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं। उन्हें केंद्र में मंत्री भी बनाया गया है। उनपर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 37 वर्षीय निशित प्रमाणिक की शादी प्रियंका प्रमाणिक से हुई है। दोनों के दो बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: BJP में RSS के बड़े चेहरे रहे ये नेता, किसी के 6 तो किसी के 4 बच्चे )
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भी संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में एक हैं। उन्होंने शादी नहीं की है। (यह भी पढ़ें: कभी BJP के हिंदुत्व का चर्चित चेहरा हुआ करते थे ये 6 नेता, जानिए किसके हैं कितने बच्चे )
