-

Nana Patekar: नाना पाटेकर बॉलीवुड के चंद सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक लाजवाब फिल्मों में काम किया हैं। नाना पाटेकर जितना अपने अभिनय के लिए फेमस हैं उतना ही ज्यादा अपनी जिंदादिली और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। एक बार तो उन्होंने अपने दोस्त के लिए अपना घर तक गिरवी रख दिया था।
-
नाना पाटेकर को फिल्म अंकुश से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इस फिल्म को बनाया था निर्देशक एन चंद्रा ने।
-
एन चंद्रा के साथ नाना पाटेकर ने कुछ और फिल्में भी की हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं।
-
एक बार एन चंद्रा बहुत बड़ी आर्थिक समस्या में फंस गए थे। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। हर जगह से हारने के बाद उन्होंने नाना पाटेकर से मदद की गुहार लगाई।
-
नाना पाटेकर के पास भी उतने पैसे नहीं थे जिससे एन चंद्रा का काम बन सके। ऐसे में नाना पाटेकर ने अपना घर ही गिरवी रख दिया।
-
बाद में एन चंद्रा ने उनके पैसे वापस किये जिससे घर कर्जमुक्त हो सका। इस मदद के लिए एन चंद्रा ने नाना पाटेकर को एक स्कूटर भी गिफ्ट की थी।
-
Photos: Social Media