-
PM Inaugurates MV Ganga Vilas Cruise: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार 13 जनवरी को एमवी गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी दिखा दी। यह क्रूज समुद्र मार्ग द्वारा दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय करेगी। आइए जानते हैं एमवी गंगा विलास से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां (Photo: ANI):
-
MV Ganga Vilas क्रूज वाराणसी से चलकर असम के डिब्रूगढ़ तक 3,200 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा। वाराणसी के डिब्रूगढ़ की दूरी 51 दिन में पूरी होगी। (Photo: ANI)
-
एमवी गंगा विलास क्रूज में 36 रूम के साथ तीन डेक और बोर्ड पर 18 सुइट हैं। (Photo: ANI)
-
इस क्रूज पर फाइव स्टार होटल सरीखी सुविधाएं हैं। इसपर जिम, स्पा सेंटर, लाइब्रेरी, बार और रेस्त्रां जैसी हर चीज की व्यवस्था है। (Photo: ANI)
-
क्रूज अपने यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले विश्व धरोहरों, राष्ट्रीय उद्यानों और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराती ले जाएगी। (Photo: ANI)
-
इस क्रूज में की गई लग्जरी व्यवस्था के हिसाब से ही इसका किराया भी रखा गया है। (Photo: ANI)
-
क्रूज पर 24 घंटे के सफर के लिए आपको करीब 25 हजार रुपये खर्च करने होंगे। (Photo: ANI)
