• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. must visit places in india during shravan month

सावन महीने के दौरान एक बार जरूर करें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा, इन मंदिरों के दर्शन से मिलेगा सुकून

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा का विशेष महीना माना जाता है। इस महीने में श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं और विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। चलिए जानते हैं उन प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे में जहां सावन के महीने में एक बार अवश्य जाना चाहिए।

By: Archana Keshri
July 8, 2024 15:58 IST
हमें फॉलो करें
  • Baidyanath Dham pilgrimage
    1/10

    बैद्यनाथ मंदिर
    बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर जिसे बैद्यनाथ धाम भी कहा जाता है, भारत में बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है और इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है। यह मंदिर झारखंड के देवघर में स्थित है। (Photo Source: deoghar.in)

  • 2/10

    अमरनाथ यात्रा
    सावन के महीने में अमरनाथ यात्रा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस महीने में शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल जाते हैं। दरअसल, अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है, जिन्हें बाबा बर्फानी के नाम से जाना जाता है। (Photo Source: anantnag.nic.in)

  • 3/10

    श्री बृहदेश्वर मंदिर
    भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक बृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है। विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र मंदिर है जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है। (Photo Source: thanjavur.nic.in)

  • 4/10

    महाकालेश्वर मंदिर
    महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर का मनोहर वर्णन पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में मिलता है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। (Photo Source: shrimahakaleshwar.com)

  • 5/10

    मतंगेश्वर मंदिर
    मतंगेश्वर महादेव मंदिर को मध्यप्रदेश के खजुराहो में सबसे ऊंचा मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में स्थित शिवलिंग 9 फीट जमीन के अंदर और उतना ही बाहर भी है। (Photo Source: mptourism.com)

  • 6/10

    मुरूदेश्वर
    मुरुदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ‘मुरुदेश्वर’ भगवान शिव का ही एक नाम है। यह मंदिर कर्नाटक में कन्नड़ जिले के भटकल तहसील में स्थित है, जो तीन ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। (Photo Source: uttarakannada.nic.in)

  • 7/10

    ओंकारेश्वर
    देश के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मांधाता नर्मदा नदी के मध्‍य द्वीप पर स्थित है। महादेव को यहां पर ममलेश्वर व अमलेश्वर के रूप में पूजा जाता है। (Photo Source: shriomkareshwar.org)

  • 8/10

    काशी विश्वनाथ मंदिर
    काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग काशी में है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के शहर बनारस के विश्वनाथ गली में स्थित है। (Photo Source: varanasi.tourismindia.co.in)

  • 9/10

    सोमनाथ मंदिर
    सोमनाथ को पारंपरिक रूप से पहला तीर्थ स्थल माना जाता है। यह द्वादश ज्योतिर्लिंग तीर्थयात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। यह मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल में प्रभास पाटन में समुद्र तट के किनारे स्थित है। (Photo Source: gujarattourism.com)

  • 10/10

    त्र्यंबकेश्वर मंदिर
    भारत के महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर तहसील में त्र्यंबक शहर में एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह मंदिर ब्रह्मगिरी नामक पर्वत के पास स्थित है, जहां से गोदावरी नदी बहती है। (Photo Source: nashik.gov.in)
    (यह पढ़ें: Sawan में भगवान शंकर को क्या-क्या नहीं चढ़ाना चाहिए? महादेव हो सकते हैं नाराज)

TOPICS
savan month
savan somvar
savan somwar
अपडेट
RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया स्थगित, अब 31 जनवरी से शुरू होंगे 22,000 रेलवे पदों के लिए आवेदन
‘अगर प्रिया परेशान है तो…’, प्रिया सचदेव ने किया था संजय कपूर की बहन पर मानहानि का मुकदमा, अब मंधीरा ने किया रिएक्ट
बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पिछले साल खर्च किए 3000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा, जानें कांग्रेस को मिला कितना चंदा
Eyesight Tips: आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है और हर 6 महीने में बढ़ रहा है चश्मे का नंबर, हकीम सुलेमान का ये नुस्खा लौटाएगा रोशनी, जानिए कैसे
84 साल बाद इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम, ग्रहों के सेनापति मंगल बनाएंगे पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग
विचार: बाजार की चमक में श्रमिकों की मुश्किलें, भविष्य कैसे सुरक्षित किया जाए?
T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका की दिक्कत बढ़ी, टोनी डी जोर्जी-डेनोवन फरेरा के बाद दिग्गज खिलाड़ी चोटिल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
काजल को लंबे समय तक आंखों में टिकाने और फैलने से बचाने के लिए अपनाएं ये हैक्स, आंखें दिखेंगी बड़ी-बड़ी
Vande Bharat 4.0: वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ेगी रफ्तार, चीन-अमेरिका की ट्रेनों से होगा मुकाबला
DSSSB Result 2026 Out: डीएसएसएसबी म्यूजिक टीचर, ड्राफ्ट्समैन और फार्मासिस्ट के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक
तिलक लगाने पर हिंदू छात्र को स्कूल छोड़ने को किया मजबूर, लंदन में आठ साल के बच्चे संग भेदभाव
फोटो गैलरी
9 Photos
कितने पढ़े लिखी हैं नितिन नबीन, संपत्ति और कहां-कहां किया है पैसा इन्वेस्ट
5 seconds agoJanuary 20, 2026
9 Photos
Khan Sir: ‘तारों की अहमियत रात में होती है’, हारने के बाद कामयाबी के लिए याद रखें खान सर की 10 बातें
54 minutes agoJanuary 20, 2026
11 Photos
अंत के बाद भी सवाल छोड़ जाती हैं ये 10 रहस्यमयी फिल्में
2 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US