-

Eid al-Adha: देशभर में सोमवार को (12 अगस्त) ईद मनाई गई। सुबह सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अता की गई। इसके बाद सभी लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुसलमान नमाज पढ़ने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में सुबह मस्जिदों में पहुंचे। घाटी की मस्जिदों पर भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नजर आए। हालांकि यहां कई बड़ी मस्जिदों में नमाज नहीं हुई। यह त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा, आगामी स्वतंत्रता दिवस और अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा खत्म करने के बाद से दिल्ली और कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर के लोगों को सिर्फ नजदीक की मस्जिद में जाने की इजाजत मिली। बहरहाल, यहां हम आपको जम्मू-कश्मीर के अलावा भी देश के दूसरे हिस्से में मनाई जा रही ईद की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इस साल लोग अलग ही अंदाज में ईद मनाते दिख रहे हैं। दरअसल, इस बार ईद पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों पर तिरंगे भी फहराए। (All Pics- PTI)
-
तस्वीर दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित जामा मस्जिद के नजदीकी क्षेत्र की है, जहां पर आप तिरंगे की झलक साफ तौर पर देख सकते हैं। सभी मुस्लिम भाई जामा मस्जिद के पास वाली सड़क पर इबादत करते नजर आए।
-
मुंबई के बांद्रा में स्थित मस्जिद पर भी तमाम लोग तिरंगे को थामे नजर आए। सभी ने नमाज अता कर अपने मुल्क में अमन-चैन और एकता की अल्लाह से दुआ मांगी।
-
ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद देते मुस्लिम समुदाय के बच्चे।
-
दिल में दुआ और हाथ में तिरंगा थामे मुस्लिम समुदाय के लोग।
-
अहमदाबाद में नमाज अदा करतीं महिलाएं।
-
नमाज के बाद मस्जिद में बच्चों की अटखेलियां।
-
अमृतसर में ईद के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करती युवती।