-
सोशल मीडिया में एक शादी काफी चर्चा बटोर रही है। यह शादी हाल ही में केरल (Kerala) के कासरगोड जिले में हुई है। दरअसल यह शादी हुई मंदिर में और इसे कराया वहीं के एक मुस्लिम परिवार ने। दुल्हन बनी लड़की जब करीब पांच-सात साल की थी तो इस मुस्लिम परिवार ने उसे गोद ले लिया था। मुस्लिम दम्पत्ति (Muslim Couple) ने उसे ना सिर्फ हिन्दू रीति रिवाज सिखाए बल्कि हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार ही लड़की की शादी भी करवाई।
-
कासरगोड के भगवती मंदिर में शादी के इस समारोह का आयोजन बीते रविवार(16 फरवरी) को किया गया था।
मंदिर में आयोजित इस शादी समारोह में परिवार और दोस्तों के अलावा हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोग मौजूद थे। -
दुल्हन का नाम राजेश्वरी है। विष्णु प्रसाद नाम के युवक से हुई ये शादी धार्मिक सौहार्द का मिसाल बन रही है।
-
बताया जाता है कि अब्दुल्ला और खदीजा ने राजेश्वरी के पिता की मौत के बाद उसे गोद ले लिया था।
गोद लिए जाने के बाद राजेश्वरी, अब्दुल्ला और खदीजा के बच्चों शमीम, नजीब और शरीफ के साथ पली और बड़ी हुई। -
सोशल मीडिया में इस शादी को लोग हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बताते हुए लिख रहे हैं कि यही तो है असली हिंदुस्तान।
