-
यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून को अमल में लाने की बात हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस कानून का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। अगर ये कानून लागू होता है तो दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी नौकी नहीं मिलेगी। सोशल मीडिया में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस चर्चा के बीच आइए जानें यूपी के किस मुख्यमंत्री के कितने बच्चे हैं।
-
राज्य में तीन अविवाहित मुख्यमंत्री हुए। इन तीनों की कोई संतान नहीं है। इनमें मायावती, योगी आदित्यनाथ और वीर बहादुर सिंह शामिल हैं। (यह भी पढ़ें: दोनों कान में हमेशा सोने की बाली पहनते हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए कितने के हैं यूपी सीएम के ये कुंडल )
-
राज्य के सीएम की कुर्सी पर काबिज हो चुके कल्याण सिंह और एनडी तिवारी की 1-1 संतानें हुईं।
-
मुलायम सिंह यादव और वीपी सिंह के दो बच्चे हैं। (यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह ही रखते हैं परिवार में पैदा होने वाले बच्चों के नाम, बहू ने खोला था राज )
-
अखिलेश यादव, जगदंबिका पाल और राजनाथ सिंह की तीन-तीन संताने हैं।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के 5 बच्चे हैं। -
राज्य के सीएम रह चुके राम नरेश यादव के 8 बच्चे हैं। इनमें 5 बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। (यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव से योगी आदित्यनाथ तक, इन राजनेताओं में किसी के 9 तो किसी के हैं 7 भाई-बहन )
-
उत्तर प्रदेश में जितने भी मुख्यमंत्री हुए उनमें सबसे ज्यादा बच्चे दिवंगत बनारसी दास के थे। उनके 5 बेटे और 5 बेटियां हैं।
(यह भी पढ़ें: कोई निसंतान तो किसी की 5 औलाद, जानिए किस मुख्यमंत्री के हैं कितने बच्चे ) Photos: Indian Express, PTI and Social Media
