-
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का माहौल बन चुका है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मायावती (Mayawati) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) तक, हर कोई चुनावी तैयारी में जुट चुका है। बात यूपी की राजनीति की करें तो यहां एक ही परिवार के कई नेता ऐसे हैं जो अलग-अलग राजनीतिक दलों में हैं। आइए डालें ऐसे ही कुछ चर्चित नामों पर एक नजर:
-
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी सपा से ही सांसद हैं।
-
बात अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल की करें तो वह अलग दल में हैं। शिवपाल ने 2017 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। वह इस पार्टी के अध्यक्ष हैं।
-
मुख्तार अंसारी बसपा से विधायक हैं। उनके भाई अफजाल अंसारी भी बसपा से ही लोकसभा सांसद हैं।
-
वहीं मुख्तार के दूसरे भाई सिबकतुल्लाह अंसारी समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
-
कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी पार्टी बना ली है। पार्टी का नाम है जनसत्ता दल। राजा भैया अपनी पार्टी के प्रमुख हैं।
-
राजा भैया के मामा भी राजनीति में सक्रिय हैं। उनका नाम है राजा रणजीत सिंह जूदेव। जूदेव समथर रियासत के राजा हैं। रणजीत सिंह जूदेव कांग्रेस पार्टी में हैं। वह मंत्री भी रह चुके हैं।
-
अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से अपना दल की लोकसभा सांसद हैं। वह केंद्र में मंत्री भी हैं। वहीं उनकी मां कृष्णा पटेल अलग दल में हैं। कृष्णा पटेल का पार्टी का नाम अपना दल (सोनेलाल) है।
