-
Mulayam Singh Yadav Akhilesh Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सांसद हैं। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी राज्य के सीएम बने। मुलायम सिंह यादव मौजूदा समय में मैनपुरी से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने बताया था कि उनपर अखिलेश यादव का करीब सवा दो करोड़ रुपए का का कर्ज है।
-
मुलायम सिंह यादव ने 2019 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
-
इस हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने बताया था कि उनकी पत्नी साधना गुप्ता के नाम इस 20 करोड़ में से लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
मुलायम सिंह यादव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करीब सवा दो करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।
-
वहीं मुलायम ने अपनी पत्नी साधना गुप्ता को करीब 7 लाख रुपए का कर्ज दिया है।
-
बता दें कि अखिलेश यादव ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति करीब 38 करोड़ रुपए घोषित की थी।
-
अखिलेश यादव की कुल संपत्ति में से करीब 13 करोड़ रुपए की संपत्ति डिंपल यादव के नाम पर है।
-
Photos: PTI and Social media
