उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां समीकरण ठीक करने में जुट गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल ओबीसी समुदाय को लुभाने में लगे हुए है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओबीसी समुदाय का वोटबैंक काफी अहम माना जाता है। कहा जाता है कि बिना इस समुदाय के सहयोग के सरकार बनाना असंभव है। इसी कड़ी में आज हम आपको यूपी के कुछ ओबीसी नेताओं के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि इन नेताओं के पास है कितनी संपत्ति। अखिलेश यादव- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) केशव प्रसाद मौर्य- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2014 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) अनुप्रिया पटेल- मिर्जापुर से सांसद और केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) संतोष कुमार गंगवार- बीजेपी नेता संतोष कुमार गंगवार की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मौजूदा वक्त में संतोष कुमार गंगवार बरेली से सांसद हैं। (2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) स्वामी प्रसाद मौर्या- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पडरौना से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) स्वतंत्र देव सिंह- भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व परिवहन और प्रोटोकॉल राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) ओम प्रकाश राजभर- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। (2017 विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुाबिक जानकारी ली गई है।) (All Images: Twitter, PTI and Indian Express Archieve)
