-
Dimple yadav Akhilesh yadav Mulayam Singh: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव दोनों ही यूपी के सीएम रह चुके हैं। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव संसद में पार्टी की सदस्य थीं। अखिलेश यादव की सबसे अच्छी दोस्त उनकी पत्नी ही हैं। डिंपल यादव पर वह पिता मुलायम से भी ज्यादा विश्वास करते हैं।
-
2017 में मुलायम कुनबे की कलह जगजाहिर हुई थी। पिता मुलायम और अखिलेश यादव की बीच की तनातनी अखबारों की सुर्खियां बनती थीं।
-
पारिवारिक कलह के बाद अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बुरे वक्त में वह सिर्फ एक शख्स पर विश्वास कर सकते हैं और वह हैं उनकी पत्नी डिंपल यादव।
-
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ही नहीं, उनकी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भी परिवार में हुए विवाद पर जनसभाओं में बोलना शुरू कर दिया था। यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान पहली बार डिंपल यादव ने परिवार में अपने पति अखिलेश के खिलाफ हो रही साजिश का जिक्र करते हुए इशारों में ही चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav), अमर सिंह (Amar Singh) और सौतेली मां साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का नाम ले लिया था। तो चलिए आपको बताएं कि डिंपल ने अपनी जनसभा में क्या कुछ कहा था।
-
डिंपल यादव से शादी के बारे में सबसे पहले अखिलेश ने अपनी दादी को बताया था। उनकी दादी ही मुलायम तक ये बाद पहुंचाई थीं।
-
बता दें कि अखिलेश यादव और डिंपल शादी से पहले से एक दूसरे को जानते थे। पारिवारिक रजामंदी के बाद 24 नवंबर 1999 को दोनों ने शादी रचा ली थी।
-
अखिलेश यादव और डिंपल के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां हैं और एक बेटे।
