-
Mulayam Singh Yadav family: मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। इस परिवार के 2 दर्जन से भी ज्यादा सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं या रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta) और बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) सहित कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो राजनीति से कोसों दूर हैं। वहीं परिवार के कुछ युवा सदस्य अपने पिता के नक्शे कदम पर हैं।
-
अखिलेश यादव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उसके बाद वह मास्टर्स की पढ़ाई करने सिडनी चले गए। वतन लौटने के बाद अखिलेश पिता की राह पर चल पड़े। उन्होंने राजनीति जॉइन कर ली। पिता की ही तरह वह यूपी के सीएम भी बने और अब पिता की ही तरह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
-
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं। वह अपना व्यवसाय करते हैं। प्रतीक मुलायम की दूसरी पत्नी साधना की पहले पति की संतान हैं।
-
राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी अपने पिता की ही तरह राजनीति को अपना करियर बनाया। अक्षय फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अक्षय की पत्नी रिचा यादव एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
-
मुलायम के भाई शिवपाल यादव के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आदित्य और बेटी का नाम अनुभा है। अनुभा राजनीति से दूर हैं और डॉक्टरी करती हैं। वहीं बेटे आदित्य अपने पिता की राह पर हैं। वह भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर राजनीति के मैदान में कूद पड़े थे।
-
पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह अखिलेश यादव के भतीजे हैं। तेज प्रताप के पिता का नाम रतन सिंह यादव था। उनका देहांत हो चुका है। रतन सिंह राजनीति किया करते थे। वह सैफई के ब्लॉक प्रमुख थे। उनके निधन के बाद ही उनकी याद में सैफई महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तेज प्रताप ने लंदन से एमबीए करने के बाद पिता की ही तरह राजनीति की राह चुन ली।
-
Photos: Social Media
