-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक करियर के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अकसर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। आइए जानें मुलायम सिंह यादव के बेटे-बहू अखिलेश (Akhilesh Yadav) और डिंपल (Dimple Yadav) के कैसे हैं साधना से संबंध:
-
अखिलेश की बायोग्राफी बदलाव की लहर के मुताबिक मुलायम सिंह यादव शादीशुदा होते हुए भी साधना गुप्ता के काफी करीब थे।
-
साधना गुप्ता पहले से तलाकशुदा थीं और पहले पति से उनको एक बेटा भी था। बेटे का नाम प्रतीक यादव है।
-
बताया जाता है कि साधना गुप्ता से मुलायम सिंह के संबंंधों की जानकारी उनके परिवार के लोगों को भी थी लेकिन कोई अपना विरोध नहीं दर्ज करा पाता था।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को सार्वजनिक तौर पर पत्नी का दर्जा दिया तो अखिलेश काफी नाराज भी हुए।
-
अखिलेश यादव के अपनी सौतेली मां से बेहद खराब संबंध हैं। साल 2016 में जब मुलायम कुनबे में फूट पड़ी थी तब साधना गुप्ता से अखिलेश यादव की कड़वाहट खुलकर सामने आई थी।
-
अखिलेश के संबंध मधुर ना होने के कारण डिंपल यादव भी अपनी सास से काफी दूर हैं। डिंपल कभी अपनी सौतेली सास के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं।
-
अखिलेश और डिंपल यादव के साधना गुप्ता करे बेटे प्रतीक से भी कुछ खास संबंध नहीं हैं।
-
हालांकि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा कई मौकों पर अखिलेश और डिंपल यादव के साथ नजर आ चुकी हैं।
-
दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव।
-
All Photos: Social media And Aparna Bisht Yadav Instagram