-
यूं तो कहीं ये नहीं लिखा है कि शादी की अधिकतम उम्र क्या होनी चाहिए लेकिन बहुत से राजनेता ऐसे रहे हैं जो 50 की उम्र पार करने के बाद भी दूल्हा बने। किसी ने तो 74 साल की उम्र में शादी रचाई थी। आइए डालें ऐसे ही चंद मशहूर राजनेताओं पर एक नजर:
-
मुलायम सिंह यादव: मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी के देहांत के बाद 64 की उम्र में उन्होंने साधना गुप्ता से शादी रचाई थी। साधना मुलायम से करीब 20 साल छोटी हैं। मुलायम ने जब दूसरी शादी की तब उनके बेटे अखिलेश यादव की भी शादी हो चुकी थी। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-to-rajlakshmi-yadav-father-lalu-prasad-hema-malini-dharmendra-these-politicians-married-with-much-younger-women/1718023/">मुलायम सिंह यादव से दिग्विजय सिंह तक, किसी से 27 तो किसी से 25 साल छोटी हैं उनकी पत्नियां</a> )
-
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 8 मार्च 2020 को अपनी पुरानी दोस्त रवीना खुराना संग शादी रचा ली थी। मुकुल वासनिक 60 साल की उम्र में दूल्हा बने थे।
-
मनोज तिवारी: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 50 की उम्र पर दूसरी शादी रचाई। पहली पत्नी ने उनसे तलाक ले लिया था। तलाक केक करीब 12 साल बाद 2020 में मनोज तिवारी दोबारा दूल्हा बने थे। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/manoj-tiwari-wife-marriage-wiki-bio-age-bjp-mp-become-father-at-50-know-all-about-his-wife-and-divorce/1604112/">50 की उम्र में फिर से पिता बने BJP MP मनोज तिवारी, पत्नी रानी से तलाक की ये थी बड़ी वजह</a> )
-
शशि थरूर ने 22 अगस्त 2010 को सुनंदा पुष्कर से शादी रचाई थी। दोनों की शादी बेहद धूम-धाम से हुई थी। शादी के वक्त थरूर की उम्र 54 साल थी। पहले की शादियों से उनके दो बेटे हैं। थरूर की तीसरी शादी के वक्त उनके दोनों बेटे वयस्क हो चुके थे। शादी के 4 साल बाद सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने टीवी जर्नलिस्ट अमृता राय से साल 2015 में शादी रचाई थी। ये दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी थी। शादी के वक्त दिगविजय सिंह की उम्र 67 साल और अमृता राय की उम्र 43 साल थी। अमृता से शादी के वक्त दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी शादी के लायक हो चुके थे। पिता की शादी के कुछ समय बाद उनकी शादी भी हो गई। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/shilpa-shetty-to-smriti-irani-these-celebs-are-of-same-age-but-different-in-look/1470709/">5शिल्पा शेट्टी से स्मृति ईरानी तक, एक ही उम्र के इन 10 सेलेब्स के लुक में है जमीन-आसमान का अंतर</a> )
-
इंदिरा गांधी के बेहद करीबी रहे दिवंगत कांग्रेस नेता आर के धवन ने 74 साल की उम्र में दोस्त अचला मोहन से शादी रचाई थी। शादी के वक्त अचला की उम्र 59 साल थी। शादी आर्यसमाज के तौर-तरीके से हुई थी।
