-
Mulayam Singh Yadav Second Wife: मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। पहली शादी मालती देवी से हुई थी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुलायम और मालती देवी की संतान हैं। मुलायम सिंह ने दूसरी शादी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) से की है। अखिलेश यादव की सौतेली मां (Akhilesh Yadav Step Mother) साधना राजनीति से दूर हैं। साधना गुप्ता लखनऊ में ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीती हैं। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं साधना गुप्ता:
-
2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने बताया था कि उनके पास कुल करीब 20 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है।
-
अपने हलफनामे में मुलाय़म सिंह यादव ने अपनी पत्नी साधना की संपत्ति का भी ब्योरा दिया है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhana-gupta-revealed-about-her-relationship-with-dimple-yadav-husband-sp-chief-akhilesh-yadav/1701948/">मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी संग कैसे हैं अखिलेश यादव के संबंध, खुद साधना गुप्ता ने खोले थे राज</a> )
-
हलफनामे के मुताबिक वित्तिय वर्ष 2017-2018 में साधना गुप्ता की सालाना कमाई करीब 20 लाख रुपए की हुई।
-
साधना गुप्ता की कमाई का जरिया मुलायम ने घर का किराया बताया है। साधना गुप्ता के विभिन्न बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपए जमा हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-when-dimple-yadav-mil-sadhana-gupta-opens-about-her-relationship-with-akhilesh-yadav-prateek-yadav/1682029/">‘घर तोड़ना रहता तो कब का तोड़ देती..’, अखिलेश यादव की सौतेली मां साधना ने यूं बया किया था दर्द</a> )
-
अचल संपत्ति की बात करें तो मुलायम सिंह ने बताया है कि साधान गुप्ता के नाम से लखनऊ में दो संपत्ति है। इन दोनों प्रॉपर्टी की कीमत 1.93 करोड़ घोषित की गई है।
-
साधना गुप्ता के पास करीब 19 लाख के दो चार पहिया वाहन हैं। उनके पास घोषित तौर पर 7.5 किलो सोना है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhana-gupta-revealed-dark-secrets-of-akhilesh-yadav-and-dimple-yadav-family/1697424/">जो चटाई बिछाते उसे ही ओढ़ सो जाते थे शिवपाल, जब मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी ने खोले थे कई राज</a> )
-
पत्नी साधना, बहू अपर्णा औऱ उनके बच्चों के साथ मुलायम सिंह यादव।
-
(All Photos: Aparna Singh Bisht Instagram)
