-
Mulayam Singh Yadav Daughter in Law Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। परिवार के तमाम सदस्य राजनीति में बड़े पदों पर रह चुके हैं या फिर हैं। अब परिवार की महिलाएं भी पॉलिटिक्स में एंट्री मार चुकी हैं। मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं- डिंपल यादव (Dimple Yadav) और अपर्णा यादव चुनाव लड़ती हैें। अपर्णा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
-
अपर्णा ने एक इंटरव्यू में परिवार से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि परिवार का कौन सा सदस्य उनके सबसे करीब है औऱ किसके साथ उनकी कैसी बनती है।
-
बकौल अपर्णा जब वह प्रतीक यादव से शादी करके मुलायम परिवार की बहू बनी थीं तो उन्हें साड़ी पहननी नहीं आती थी।
-
अपर्णा ने बताया था कि कई बार वह अपने साड़ी पहनने के तरीके के कारण परिवार के लोगों के बीच हंसी का पात्र बन चुकी हैं।
-
हालांकि उनकी इस समस्या को हल करने में उनकी सास साधना गुप्ता ने उनकी बहुत मदद की। उन्होंने ही अपर्णा को साड़ी बांधने का सही तरीका सिखाया।
-
अपर्णा कहती हैं कि वह साड़ी बांधने में अब इतनी एक्सपर्ट हो गई हैं कि 2 मिनट के अंदर बेहतरीन तरीके से साड़ी बांध सकती है। वह अपनी सास को इस बात के लिए शुक्रिया अदा भी करती हैं।
-
बता दें कि साधना गुप्ता अखिलेश यादव की सौतेली मां हैं। मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता से ब्याह रचाया था।
-
अपर्णा यादव के पति औऱ अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक साधना गुप्ता और उनके पहले पति की संतान हैं।
-
Photos: Aparna Yadav Instagram