-
Mayawati: मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। बसपा (BSP) प्रमुख अपनी राजनीति के साथ ही अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)संग दुश्मनी के लिए भी चर्चित रही हैं। कई मर्तबे मायावती विवादों में रहीं। कभी लाखों रुपए के नोट की माला पहनने के लिए तो कभी जन्मदिन पर चंदा इकट्ठा करने के लिए। एक बार तो उनकी सुरक्षा में तैनात डीएसपी लेवल का पुलिस अधिकारी सबके सामने उनकी जूती साफ करने लगा था। इस मामले के बाद भी मायावती जमकर ट्रोल हुई थीं:
-
पूरा मामला साल 2011 का है। तब मायावती यूपी की सीएम थीं। बतौर सीएम वह राज्य के औरैया जिले के दौरे पर थीं।
-
मायावती का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया। सुरक्षा कर्मियों में मायावती के मुख्य सुरक्षा सचिव डीएसपी पदम सिंह भी मौजूद थे।
-
मायावती जब हेलीकॉप्टर से उतर आगे बढ़ी तो पार्टी के कुछ नेताओं ने उन्हें घेर लिया और बात करने लगे। इस दौरान पदम सिंह ने अपनी जेब से रूमाल निकाला और झुककर मायावती की जूती साफ करने लगे।
-
जूती साफ करने के बाद डीएसपी पदम सिंह ने रूमाल वापस अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान मायावती को छोड़ सब उन्हीं की तरफ देख रहे थे। मायावती ने अपनी जूती साफ कर रहे अधिकारी की तरफ एक नजर देखना भी जरूरी नहीं समझा।
-
मामला बढ़ा तो मायावती और उनकी सरकारी की किरकिरी होने लगी। सपा ने सरकार को राजतंत्र बताया तो कांग्रेस ने बसपा प्रमुख की गुंडई बताया था।

हालांकि तब की यूपी सरकार ने इस पूरे मामले को सामान्य बताते हुए विवाद से पल्ला झाड़ लिया था। तब सरकार की तरफ से कहा गया कि पद्म ने जो कुछ किया वह कोई नया और अनोखा नहीं था। उन्होंने अपनी ‘ड्यूटी’ निभाई। -
मायवती के साथ पदम सिंह।
-
Photos: PTI and Social Media