-
Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav Prateek Yadav: अखिलेश यादव और प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी (Mulayam Singh Second Wife) साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) के संतान हैं। दोनों बेटों में से एक राजनीति में हैं तो एक अपना बिजनेस करते हैं। मुलायम, अखिलेश और प्रतीक यादव में एक बात कॉमन है। आइए जानते है क्या:
-
मुलायम सिंह यादव से जुड़ी यह बात तो लगभग हर किसी को पता है कि वह पहलवानी करते थे। मुलायम भले राजनीति में आ गए हों लेकिन उनके पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे।
-
पहलवानी के कारण मुलायम अपने शरीर और स्वास्थ्य का खूब ख्याल रखते थे। युवावस्था में मुलायम का काफी समय अखाड़े और व्यायामशाला में बीतता था।
-
अखिलेश यादव भी अपने शरीर और हेल्थ को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। वह रेगुलर वर्कआउट करते हैं और अपनी डाइट का भी ध्यान रखते हैं।
-
अखिलेश यादव अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। ये बात उनके छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा ने बताई थी।
-
मुलायम और अखिलेश यादव की तरह प्रतीक यादव भी अपने शरीर का भरपूर ध्यान रखते हैं। प्रतीक यादव ना सिर्फ अपना जिम चलाते हैं बल्कि खुद भी जिम में खूब पसीना बहाते हैंं।
-
प्रतीक यादव ने अपने शरीर पर काफी मेहनत की है। उनकी मेहनत उनकी तस्वीरों में साफ दिखती भी है।
-
Photos: PTI and Social Media
