-
Mulayam Singh Yadav: यूपी में मुलायम सिंह यादव परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की पत्नी डिंपल (Dimple yadav) और प्रतीक यादव (Prateek yadav) की पत्नी अपर्णा (Aparna Yadav) तो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वहीं मुलायम और शिवपाल (Shivpal Singh yadav) समेत दूसरे तमान सदस्यों का पत्नियां राजनीति से दूर हैं। हालांकि जो राजनीति में नहीं हैं उनके पास भी खूब संपत्ति है। आइए जानें मुलायम परिवार की बहुओं की आमदनी कहां से होती है।
-
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता हैं। मुलायम ने 2019 में अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि साधना गुप्ता के पास 3 करोड़ नकद और करीब 2 करोड़ रुपए के लखनऊ में दो घर हैं। बकौल मुलायम साधना गुप्ता की कमाई घर के किराये से होती है।
-
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। 2019 में वह चुनाव हार गई थीं। अपने चुनावी हलफनामे में डिंपल यादव ने बताया था कि उनके पास करीब 4 करोड़ की चल लगभग 10 करोड़ की अचल संपत्ति है। बौकल डिंपल उनकी आमदनी का जरिया सांसद पेंशन, प्रॉपर्टी का रेंट और खेती है।
-
शिवपाल यादव की पत्नी सरला देवी के पास एक करोड़ 72 लाख 24 हजार 27 रुपये मूल्य की चल और बाजार मूल्य के हिसाब से 4 करोड़ एक लाख 69 हजार 961 की अचल संपत्ति है। सरला यादव की कमाई बैंकों में जमा धनराशि पर ब्याज और वित्तिय निवेश से होती है। सरला यादव अंकुर पेट्रोलियम दतावली की स्वामी और अंकुर राइस गोरापुरा व विंकी इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर भी हैं।
-
मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम नीलम यादव है। नीलम यादव के पास 4.3 करोड़ की अचल संपत्ति हैं और साथ ही 61 लाख रुपए की चल संपत्ति भी है। बकौल धर्मेंद्र यादव नीलम यादव की आय का जरिया कृषि है।
-
अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद रह चुके हैं। अक्षय मुलायम के भतीजे और रामगोपाल यादव के बेटे हैं। 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में अक्षय यादव ने बताया था कि उनकी पत्नी रिचा यादव के पास करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। रिचा यादव की कमाई का जरिया उनका पेशा है। रिचा पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
