-
Akhilesh Yadav: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने दो शादियां की हैं। अखिलेश यादव पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) मुलायम की दूसरी पत्नी (Mulayam Singh Yadav Second Wife) हैं। प्रतीक यादव (Prateek Yadav) अखिलेश के सौतेले भाई हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) से हुई है। डिंपल यादव (Dimple Yadav) की देवरानी अपर्णा यादव ने अखिलेश य़ादव से जुड़ी कई निजी बातें एक इंटरव्यू में बताई थीं।
-
अपर्णा यादव ने बताया था कि अखिलेश यादव नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि वह ऐसा क्यों करते हैं।
-
अपर्णा के मुताबिक अखिलेश कहते हैं कि वह खुद को डिटॉक्स करने के लिए ये नौ दिना का व्रत रखते हैं।
-
बता दें कि डिटॉक्स करना मतलब शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करना होता है। बकौल अपर्णा वैज्ञानिक कारणों से ही अखिलेश व्रत रखते हैं।
-
अपर्णा ने ये भी बताया कि अखिलेश यादव को खाने में मीठा बहुत पसंद है। उनके लंच या डिनर में एक स्वीट डिश जरूर होती है।
-
अपर्णा ने ये भी बताया कि डिंपल यादव के हाथ की बनी फ्रूट क्रीम अखिलेश को बहुत पसंद है।
-
बकौल अपर्णा डिंपल की फ्रूट क्रीम का पूरा परिवार फैन है। खुद अपर्णा को डिंपल यादव के हाथ की बनी ये क्रीम काफी पसंद है।
-
बता दें कि अपर्णा यादव भी राजनीति में हैं। वह साल 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें विजय हासिल नहीं हो पाई थी।