-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस बड़ी मायावती (Mayawati), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) औऱ योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) में सीधी टक्कर हैं। अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से सत्ता में ले आने की चुनौती है। राज्य में कई महिला नेता हैं जो काफी चर्चित हैं। इनमें से कुछ ऐसी हैं जो अपने पति की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं कुछ अपने बलपर राजनीति में आई हैं। आइए डालते हैं यूपी की ऐसी नेत्रियों पर एक नजर जिनके पति राजनीति में नहीं हैं।
-
अपर्णा यादव मुलायम सिंह की छोटी बहू हैं। उनके पति हैं प्रतीक यादव। प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं। वह अपना बिजनेस करते हैं।
-
योगी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के पति का नाम पीसी जोशी प्रोफेसर हैं।
-
रत्ना सिंह कालाकांकर राजघराने की राजकुमारी हैं। रत्नी सिंह तीन बार प्रतापगढ़ से कांग्रेस की लोकसभा सांसद रही हैं। रत्ना सिंह के पति जय सिंह सिसोशिदिया राजनीति से दूर अपनी रियासत देखते हैं।
-
अराधना मिश्रा कांग्रेस नेता हैं। उनके पिता प्रमोद तिवारी पुराने कांग्रेसी हैं। वह राज्यसभी के सदस्य भी हैं। अराधना मिश्रा की शादी बिजनेसमैन अंबिका मिश्रा से हुई है।
-
अर्चना पांडेय योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रही हैं। वह छिबरामऊ से चुनाव जीतकर विधानसभी पहुंची हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी 4 बार विधायक और बीजेपी के बड़े नेता रहे थे। अर्चना पांडेय के पति राजेश प्रकाश बिजनेसमैन हैं।
-
अनुपमा जायसवाल योगी सरकार में मंत्री हैं। वह बहराइच से बीजेपी की विधायक हैं। अनुपमा के पति अशोक कुमार जायसवाल बैंक मैनेजर हैं।
