भारत की राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। किसी पार्टी में वंशवाद देखने को मिलता है तो किसी पार्टी में आम नागरिक को सर्वोपरी बताया जाता है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। कभी कभी पार्टी के अंदर भी भाई-भतीजावाद को लेकर कलह होते रहते हैं। ऐसे में आज हम देश के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की बात करेंगे और बताएंगे की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कितने बच्चे हैं। सोनिया गांधी- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 2 बच्चे हैं। दोनों कांग्रेस के नेता हैं। राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जेपी नड्डा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 2 बच्चे हैं। अखिलेश यादव- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 3 बच्चे हैं। लालू प्रसाद यादव- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 9 बच्चे हैं। मायावती- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शादी नहीं की है। इसलिए उनके कोई बच्चे नहीं हैं। शिवपाल सिंह यादव- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के दो बच्चे हैं। (All Images PTI and Indian Express Archieve)
