-
Shivpal Singh Yadav Daughter : शिवपाल यादव यूपी के बड़े नाम हैं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के भाई औऱ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा के अलावा उनकी पहचान प्रदेश के एक बड़े नेता के तौर पर है। वह कई बार राज्य में शक्तिशाली मंत्रालय संभाल चुके हैं। करीब 25 साल से सक्रिय राजनीति करने वाले शिवपाल यादव पर अपने बच्चों का लाखों रुपए कर्ज है।
-
शिवपाल यादव की पत्नी का नाम सरला यादव है। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आदित्य और बेटी का अनुभा यादव है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। (यह भी पढ़ें: बहू डिंपल यादव से भतीजे धर्मेंद्र तक, जानिए मुलायम सिंह की फैमिली में किसके है कितने बच्चे )
-
अखिलेश यादव की चचेरी बहन अनुभा यादव की शादी शिवपाल ने तमिलनाडु कैडर के IAS अफसर से की है।
शिवपाल के दामाद का नाम अजय यादव है। (यह भी पढ़ें: 5 साल छोटी हैं अखिलेश यादव से डिंपल, पत्नी की इस आदत से परेशान रहते हैं मुलायम सिंह के बेटे ) -
शिवपाल ने अपनी बेटी से करीब साढ़े तीन लाख रुपए बतौर कर्ज लिये हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवपाल यादव ने 2017 में अपने चुनावी हलफनामे में दी थी। (यह भी पढ़ें: पति शिवपाल यादव से भी ज्यादा अमीर हैं सरला, जानिए क्या करते हैं अखिलेश के चाचा के घरवाले )
-
शिवपाल यादव पर उनके बेटे आदित्य का भी करीब 4 लाख रुपए का कर्ज है। आदित्य भी पिता की तरह ही राजनीति करते हैं। (यह भी पढ़ें: ‘मरते दम तक करूंगा मुलायम सिंह की इज्जत’, जब अखिलेश यादव से खफा शिवपाल यादव का छलक पड़ा था दर्द )
-
बता दें कि शिवपाल यादव के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी उनसे ज्यादा अमीर हैं। हालांकि पत्नी से उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया है। (यह भी पढ़ें: पति शिवपाल यादव से भी ज्यादा अमीर हैं सरला, जानिए क्या करते हैं अखिलेश के चाचा के घरवाले )
-
Photos: Social Media
