-
Anurag Bhadauria: अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) राष्ट्रीय प्रवक्ता और चर्चित नेता हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) के गृह जनपद इटावा के ही रहने वाले अनुराग भदौरिया घोड़े भी पालते हैं। अनुराग भदौरिया पोलो खेलने के भी शौकीन हैं।
-
अनुराग भदौरिया पिछले करीब एक दशक से ज्यादा समय से समाजवादी पार्टी में हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
-
आईआईएम कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री लेने वाले अनुराग भदौरिया दिल्ली से सिविल सर्विसेज की तैयारी भी कर चुके हैं।
-
अनुराग भदौरिया को पोलो खेलने का काफी शौक है। दिल्ली में बेरोजगारी के दिनों में भी वह रेसकोर्स में पोलो खेलने जाया करते थे।
-
अनुराग भदौरिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास कई थारो ब्रीड के कीमती घोड़े हैं।
-
अनुराग भदौरिया ने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर स्कूल को अर्जेंटीना से लाए हुए दो घोड़े भी दान किये थे। दरअसल वह चाहते थे कि स्कूलों में भी पोलो को बढ़ावा मिले।
-
पोलो के साथ ही अनुराग भदौरिया क्रिकेट और फुटबॉल के भी शौकीन हैं।
-
अखिलेश यादव के सामने भी अनुराग अपने क्रिकेट का हुनर दिखा चुके हैं।
-
Photos: Social Media
