-
Mukesh ambani Nita Ambani: नीता अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता खुद भी एक सफल उद्यमी हैं। बिजनेस के साथ ही नीता अंबानी परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। इस कपल के तीन बच्चे हैं। अनंत (Anant Ambani), आकाश (Akash Ambani) और ईशा अंबानी (Isha Ambani)। आकाश और ईशा की शादी हो चुकी है।
-
नीता और मुकेश अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। शादी के बाद डॉक्टरों ने नीता से कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। हालांकि नीता अंबानी ने डॉक्टरों को गलत साबित कर दिया। (यह भी पढ़ें: <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mukesh-ambani-lifestyle-know-all-about-electricity-and-water-bill-of-asia-richest-person-and-anand-piramal-mil-nita-ambani-husband-luxurious-bunglow-antillia/1753041/">एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी, जानिए कितना आता है उनके आलीशान घर एंटीलिया में बिजली और पानी का बिल</a> )
-
शादी के करीब सात साल बाद 23 अक्टूबर 1991 को अंबानी परिवार में किलकारियां गूंजी। वो भी एक नहीं दो-दो। दरअसल नीता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
ये दोनों बच्चे आईवीएफ तकनीक से हुए थे। डॉक्टरों द्वारा बांझ घोषित कर दिये जाने के बाद डॉक्टर फिरूजा पारिख की देखरेख में नीता अंबानी प्रेग्नेंट हुई थीं। (यह भी पढ़ें: <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-ex-colleague-jaya-prada-to-javed-akhtar-shabana-azmi-these-actresses-never-pregnant-after-marriage-with-divorced-person-like-hema-malini-dharmendra/1759523/">शादीशुदा मर्दों से रचाई थी शादी, इन 5 एक्ट्रेसेज ने दूसरी पत्नी बन नहीं पैदा की अपनी संतान</a> ) -
नीता अंबानी ने प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में ही बच्चों को जन्म दे दिया था। नीता अंबानी की डिलीवरी लंदन में हुई थी।
-
-
नीता अंबानी अब दादी भी बन चुकी हैं। साल 2020 में उनके बेटे आकाश और बहू श्लोका ने एक बेटे को जन्म दिया था।
-
मुकेश अंबानी का सबसे पहला प्रोजेक्ट था पाताल गंगा। इस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहे थे तभी धीरूभाई ने उनके लिए नीता को पंसद किया था।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/friends-were-teasing-isha-ambani-piramal-and-akash-ambani-when-they-saw-pocket-money-of-nita-and-mukesh-ambani-children/1694364/ "> ‘ये अंबानी हैं या भिखारी’, जब नीता और मुकेश अंबानी के बच्चों की पॉकेट मनी देख स्कूल के दोस्त लगे थे चिढ़ाने </a> )
