-
Shahid Kapoor Mira Rajput: शाहिद कपूर बॉलीवुड का सुपरस्टार एक्टर हैं। उनके पिता पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) और मां नीलिमा अजीम भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की है। मीरा और शाहिद के दो बच्चे हैं।
-
शाहिद कपूर ने खुद से 13 साल छोटी मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी रचाई थी। तब मीरा की उम्र महज 20 साल थी।
शादी के एक साल बाद ही मीरा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम शाहिद कपूर ने मीशा रखा है। -
2019 में शाहिद और मीरा के घर एक नन्हा मेहमान और आया। अपने बेटे का नाम कपल ने जैन रखा है।
-
प्रेंग्नेंसी के करीब 7वें आठवें महीने में भी मीरा ने अपनी सोशल लाइफ से किनारा नहीं किया था। अकसर वह पार्टियों में दिख जाती थीं।
-
प्रेग्नेंसी के दौरान ही वह शाहिद कपूर के साथ मुकेश अंबानी के एंटीलिया भी पहुंची थीं। मौका था आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट का।
-
शाहिद कपूर ब्लैक पैंट-सूट में नजर आए तो वहीं मीरा ने अपने लिए हेवी एम्ब्रोडरी वाला शरारा सेट चुना था, जो न केवल मीरा के बेबी बंप को हाइड करने में मदद कर रहा था बल्कि उन कपड़ों में वह काफी स्टाइलिश भी लग रही थीं
