-

Mukesh Ambani Nita Ambani: नीता और मुकेश अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। नीता को मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने पसंद किया था। शादी के कुछ साल ही बीते थे कि नीता अंबानी से डॉक्टरों ने ये कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। हालांकि उसके बाद वह तीन बच्चों की मां बनीं। छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) के जन्म को तो वह किसी चमत्कार की तरह मानती हैं।
दरअसल जब नीता 23 साल की थीं तब डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह कभी बच्चा कंसीव नहीं कर सकती हैं। -
डॉक्टरों की बातों से नीता अंबानी अंदर तक हिल गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी मुलाकात मशहूर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. फिरुजा पारिख से हुई।
फिरुजा पारिख ने नीता अंबानी को आईवीएफ तकनीक से बेबी कंसीव करने की ना सिर्फ सलाह दी बल्कि पूरी प्रक्रिया उन्होंने खुद अपनी देख रेख में पूरी की। -
IVF तकनीक से नीता अंबानी की जुड़वा संतानें हुईं। मुकेश और नीता ने अपने इन बच्चों का नाम रखा ईशा और आकाश।
-
ईशा औऱ आकाश के जन्म के तीन साल बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ।
-
अनंत अंबानी का जन्म नीता और मुकेश दोनों के लिए किसी चमत्कार की ही तरह था।
-
दरअसल डॉक्टरों ने तो कह दिया था कि नीता कभी कंसीव नहीं कर सकती हैं लेकिन अनंत का जन्म बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया से हुआ था।
-
ये सारी बातें नीता अंबानी ने Idiva को दिए एक इंटरव्यू में खुद बताई थीं।