-
महेंद्र सिंह धोनी की क्यूट जीवा एक बार फिर से अपने नटखट अंदाज के लिए लाइमलाइट में आई हैं। हाल ही धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने सोशल एकाउंट पर जीवा के शरारती पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें जीवा एक परी की तरह दिख रही हैं। बता दें कि जीवा की ये तस्वीरें उनके स्कूल के फर्स्ट एनुअल डे के फंक्शन की हैं, जिनमें वह अपने नन्हें दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जीवा ही अपने दोस्तों में सबसे क्यूट और प्यारी लग रही हैं। देखिए तस्वीरें।
-
एनुअल डे के दौरान स्टेज पर अपने नन्हें दोस्तों के साथ परफोर्मेंस करतीं जीवा धोनी।
-
जीवा ने पहली बार एनुअल डे पर परफोर्मेंस किया है। वह बेहद मासूम और प्यारी लग रही हैं।
-
इससे पहले भी जीवा अपने नटखट अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
-
इस फंक्शन में जीवा ने पिंक कलर और व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी। जीवा इससे पहले भी 3 बार पिंक कलर की परी वाली ड्रेस में सोशल मीडिया पर काफी सराही जा चुकी हैं।
-
अपने स्कूल फ्रेंड के साथ स्टेज पर परफोर्मेंस करने के लिए आगे जातीं जीवा धोनी।
-
जीवा के एनुअल फंक्शन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी दोनों पहुंचे। स्टेज पर जाने से पहले जीवा ने रेड कलर का स्वेटर भी कैरी किया था लेकिन परफोर्मेंस के दौरान वह अपने शानदार गेटअप में दिखीं।
-
धोनी की बेटी जीवा की ये तस्वीरें साक्षी ने गुरुवार रात को शेयर की हैं।
