-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल प्रदेश में विभागों में खाली पड़े पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन कर योग्य उम्मीदवार चुनता है। इसी क्रम मध्य प्रदेश व्यापमं ग्रुप-4, असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट आदि पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है। अब मंडल ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मंडल इस परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को करने जा रहा है और उसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: व्यापमं ने हाल ही में इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे थे और उसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और फोटो आई़डी कार्ड ले जाना जरुरी है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: इस परीक्षा में सभी ओब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर में 100 अंकों के सवाल पीछे जाएंगे और सभी सवालों का जवाब 2 घंटे में देना होगा। परीक्षा की खास बात ये है कि लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड- इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां इस परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
-
MPPEB MP Vyapam Admit Card: बता दें कि व्यापमं प्रदेश के कई विभागों में और राज्य स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा और इंटरव्यू करवाता है और इस पूरी प्रक्रिया से उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
