-

इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम शुक्रवार 13 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर भी हैं। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहल् मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म की स्क्रीनिंग में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आइए देखते हैं कौन-कौन रहा मौजूद। (All Photos: Express Photo by Varinder Chawla)
-
अंग्रेजी मीडियम में एक्ट्रेस राधिका मदान भी हैं। वह इरफान की बेटी का किरदार निभा रही हैं।
-
स्क्रीनिंग में स्काय ब्लू ड्रेस में मौनी रॉय काफी जंच रही थीं।
-
पूजा हेगड़े डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं।
-
दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा भी अपनी दोस्त राधिका की फिल्म देखने पहुंचीं।
-
सुपर 30 एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर व्हाइट गाउन में नजर आईं।
मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा अपनी पूरी फैमिली के साथ अंग्रेजी मीडियम देखने पहुंचे। -
स्क्रीनिंग में डिनो मारियो, अनुषा डांडेकर और सैयामी खेर एक साथ फोटोपोज देते दिखे।
-
कुणाल खेमु भी अपनी भाभी करीना कपूर की फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखे।
-
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा स्क्रीनिंग में अपने ही अंदाज में नजर आईं।
-
सयानी गुप्ता ने भी अंग्रेजी मीडियम की स्क्रीनिंग में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
-
बोमन ईरानी ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में फिल्म देखने पहुंचे।
-
जावेद जाफरी भी अंग्रेजी मीडियम में काम कर रहे हैं। वह भी स्क्रीनिंग पर मौजूद रहे।