-

हर कोई सोचता है कि अगर एक अच्छी नौकरी मिल जाए तो पूरी लाइफ सेट हो जाएगी, लेकिन कई ऐसी नौकरियां भी हैं जिसमें सुकून कम टेंशन ज्यादा होती है। अगर आप भी इन क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो आपको टेंशन से बचने के लिए हमें खुद ही सोचना पड़ेगा। जैसे सैनिक सामाजिक ताने-बाने से अलग रहकर जान जाने या घायल होने का जोखिम साथ लेकर काम करता है। आइए जानते हैं वो कौनसी 10 नौकरियां हैं जिसमें बहुत ज्यादा तनाव रहता है और वो किस वजह से होता है।
-
दमकलकर्मी: बेहद जोखिम भरे माहौल में काम करना। आग बुझाने के अलावा सड़कों पर गिरा तेल हटाना, मुश्किल में फंसे लोगों और जानवरों को बचाना। किसी भी वक्त ड्यूटी की कॉल आना।
-
टैक्सी ड्राइवर: आए दिन अलग अलग किस्म के लोगों से पाला पड़ना। दिन रात गाड़ी चलाना। सवारियों के दबाव में तेज गाड़ी चलाना। सवारी न मिलने पर घंटों इंतजार करना। मानसिक थकावट।
-
पब्लिक रिलेशन एक्जीक्यूटिव: कई बार क्लाइंट्स की काल्पनिक मांग को पूरा करना। विवादों के असर को कम से कम करते नकारात्मक महौल को सकारात्मक बनाना।
-
पुलिसकर्मी: ड्यूटी के दौरान कई बार बेहद पेचीदा माहौल में काम करना। खुद को हर वक्त नियंत्रण में रखना। जान का जोखिम।
-
पत्रकार: हमेशा बड़ी खबर की खोज करना। कोई घटना होने पर सब कुछ छोड़कर घटनास्थल के लिए निकल पड़ना। तयशुदा वक्त पर काम पूरा करना। जान का जोखिम।
-
इवेंट कॉर्डिनेटर: इवेंट की प्लानिंग के दौरान हर बारीकी पर ध्यान देना। मेहमानों की मान मनुहार करना और उनके नखरे बर्दाश्त करना। सफल आयोजन के लिए समझौते करना।
-
कॉरपोरेट एक्जीक्यूटिव: हर वक्त कंपनी की परफॉर्मेंस बेहतर करना। लगातार होड़ में आगे बनने रहने की कोशिश करना। खर्च घटाने से लेकर मुनाफा बढ़ाने तक की जिम्मेदारी। कंपनी बोर्ड को संतुष्ट रखना। कानूनी मसलों के लिए जिम्मेदारी।
-
ब्रॉडकास्टर: काम के दौरान खूब मेकअप कर तेज रोशनी में बैठे रहना। मूड खराब होने पर भी मुस्कुराते रहना। प्रोड्यूसर के निर्देश पर खबरों को लंबा खींचना।
-
एयरलाइन पायलट: लगातार अलग अलग टाइम जोन्स में सफर करना। आधे समय घर से बाहर होटलों में रहना। कभी सुबह, कभी देर रात तो कभी तड़के ड्यूटी पर जाना। उड़ान से पहले बारीक से बारीक डिटेल चेक करना। गलती होने पर लाइसेंस छिनने का खतरा।