-
ये मोह-मोह के धागे, संवार लूं, जरा-जरा टच टच मी जैसे हिंदी गानों को आवाज देने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर एक बार फिर से अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि मोनाली फिर से मियांग चांग के साथ प्यार में हैं तो यह सच नहीं हैं। मोनाली ठाकुर की लाइफ में एक बार फिर से नए प्यार की एंट्री हुई है। उन्हें अपना प्यार भारत के किसी कोने में नहीं बल्कि सात समुंदर पार मिला है। अपने प्यार का खुलासा खुद मोनाली ने सोशल मीडिया पर किया है। पिछले कई दिनों से मोनाली अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह तस्वीरों पर अपनी सारी लव फीलिंग्स को भी बयां कर रही हैं। अगर आप मोनाली के फैन हैं और आपकी फेवरेट सिंगर के मिस्टीरियस पार्टनर के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे पढ़िए। (All Pics- Monali Thakur instagram)
-
मोनाली के बॉयफ्रेंड का नाम माइक रिचटर हैं। मोनाली ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनका पार्टनर यूरोपियन हैं, जिसका नाम माइक रिचटर हैं। पिछले दो साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मोनाली का कहना है कि उनकी माइक से मुलाकात 2 साल पहले स्विट्जरलैंड में हुई थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मोनाली ने बताया कि दो साल पहले जब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड ट्रिप का प्लान बनाया था। तब उन्होंने वहां कुछ दिन गुजारने के लिए ऑनलाइन होटल रूम बुक किया था, तब उन्हें और उनकी दोस्तों को माइक ने होस्ट किया था। इस ट्रिप माइक ने मोनाली और उनके दोस्तों को सोने के लिए अपने घर के बेडरूम्स दिए और खुद सोफे पर सोए। माइक का यही दरियादिली वाला अंदाज मोनाली को बेहद पसंद आया। -
इस ट्रिप के बाद मोनाली और माइक एक दूसरे के साथ संपर्क में हैं और दोनों ने हमेशा ही साथ रहने के वादा किया है। कभी मोनाली माइक से मिलने के लिए स्विट्जरलैंड जाती हैं तो कभी वह इंडिया आते हैं। इन दिनों मोनाली अपने पार्टनर के साथ स्विट्जरलैंड में हैं।
मोनाली से जब पूछा गया कि क्या वह माइक से शादी करेंगी तो जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है लेकिन वह अपने पार्टनर के साथ काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि माइक के रहने से उनकी लाइफ में खुशियां आई हैं जिसे वह जी रही हैं। दोनों एक दूसरे के पेरेंट्स से मिल चुके हैं। मोनाली ने बताया कि माइक के फैमिली मेंबर्स काफी स्वीट हैं और सभी उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं। माइक को हिंदी नहीं आती है लेकिन वह अपने प्यार के लिए संवार लूं गाना गाते हैं जिसे सुनकर मोनाली बेहद खुश होती हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मोनाली माइक को अपना बेस्ट फ्रेंड, बॉयफ्रेंड और अपना सबसे अच्छा पार्टनर बताती हैं। -
मोनाली लगातार इन दिनों माइक के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस नई तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े बैठे हैं। दोनों स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रहे हैं।
2006 में मोनाली सिंगर मियांग चांग को डेट कर रही थीं। एक इंटरव्यू के दौरान मियांग ने बताया था कि वह सिंगल हैं और आने वाले कुछ सालों तक किसी से शादी नहीं करने वाले हैं। इसके बाद मोनाली ने मियांग से दूरियां बना ली थीं। इसके बाद दोनों द राइजिंग स्टार में साथ दिखे। जहां पर मोनाली मेंटर और मियांग शो को होस्ट कर रहे थे। वे दोनों दोस्त हैं लेकिन रिलेशनशिप में नहीं हैं।
