-

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने शादी के 16 साल बाद पत्नी अधुना से अलग होने का फैसला कर लिया है। हाल ही में उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी। अब इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन फरहान और अधुना के अलग होने के साथ ही 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म पूरी स्टारकास्ट का ब्रेक अप हो गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रितिक रोशन, अभय देओल, कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और फरहान अख्तर ने काम किया था। 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने ही डायरेक्ट किया था। फरहान को छोड़कर इस फिल्म में काम करने वाले बाकी सभी कलाकारों का तो पहले ही ब्रेक अप हो चुका था, लेकिन फरहान ने हाल ही में अलग होने की जानकारी दी है।
-
42 साल के फरहान अख्तर और 48 साल की अधुना की शादी साल 2000 में हुई थी। इससे पहले तीन साल तक वे रिलेशनशिप में रहे। दोनों के दो बच्चे हैं। फरहान अख्तर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान ने बॉलीवुड में एंट्री बतौर डायरेक्टर 2001 में ‘फिल्म दिल चाहता है’ से की थी। उन्होंने रॉक ऑन, भाग मिल्खा भाग, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है।
रितिक रोशन 12 साल की उम्र में ही पड़ोस में रहने वाली सुजैन खान को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। 20 दिसंबर, 2000 को जोड़ी शादी के बंधन में बंधी और 6 साल के बाद 2006 में (बेटे) ऋहान और 2008 में (बेटे) ऋदान का जन्म हुआ। शादी के 14 साल बाद यानी 2014 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कैटरीना कैफ ने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। हाल ही में उनके ब्रेक अप की खबर भी खूब सुर्खियों में रही। हालांकि, इस बारे में अभी तक दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इनके करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने मई 2015 में तलाक लिया था। 30 अप्रैल, 2011 को शादी के बंधन में बंधे अनुराग-कल्कि का प्यार फिल्म 'देव-डी' के सेट पर परवान चढ़ा था। बता दें, कल्कि अनुराग की दूसरी पत्नी थी। 4 साल तक लिव-इन में रहने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई का रिश्ता भी खत्म हो गया है। दोनों साल 2011 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और 2015 में अलग हुए।