
जावनरों में कुत्ता सबसे बफादार होने के साथ लोगों समाज के बीच चहेता भी होता है। लेकिन इसके अलावा कुत्तों में कई क्वालिटी होती हैं, लिहाजा यही वजह है कि उन्हें हर तरह की फोर्स अपने साथ भर्ती करती है। हाल ही ताइवान पुलिस ने इन दिनों कुछ स्पेशल पुलिस ऑफीसर भर्ती किए हैं, लेकिन ये स्पेशल ऑफीसर्स कोई इंसान नहीं बल्कि पालतू जानवर पप्पीज हैं। जी हा, ताइवान के Xinbei पुलिस स्टेशन में नन्हें-नन्हें पपीज फोर्स में भर्ती रिक्रूट किए जा रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए इनकी इन पप्पीज को पुलिस फोर्स में भर्ती करने की क्या वजह है। इन नन्हें खूबसूरत पपीज की उम्र महज 1 माह है। जो अपने चारों ओर घूम-घूम पुलिस स्टेशन में बैठे लोगों का दिल बहलाने के साथ-साथ उनकी मदद करने में भी सक्षम होने वाले हैं। देखने में ये पपीज बेहत खूबसूरत हैं। दरअसल, इन पपीज को पुलिस ने ड्रग्स की पहचान और मिसिंग लोगों को ढूड़ने में मदद करने के लिए भर्ती किया है। इस तरह से ये पपीज पुलिस की क्राइम संबंधित मामलो में गवाही के रूप में भी साबित होंगे। फिलहाल इन्हें सही तरह से ट्रेनिंग भी दी जा रही है। -
आपको बता दें कि कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसकी इंसान को पहचानने और सूघंने की शक्ति काफी तेज होती है। इन पपीज के इसी गुण के लिए इन्हें पुलिस में भर्ती किया गया है।