-
बॉलीवुड में इन दिनों दीपिका अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में हैं। रोजाना दीपिका की फैन फॉलोविंग बढ़ती ही जा रही है। वह जहां भी जाती हैं अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर छा जाती हैं। हाल ही में दीपिका का गॉर्जियस लुक आकाश अंबानी की शादी के दौरान नजर आया था। जहां पर हर किसी की नजरें उनके रेड लुक पर ठहर सी गई थीं। इसके बाद वह लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में कैजुअल लुक को लेकर सुर्खियों में रहीं। यहां पर दीपिका अपनी मोम से बनी स्टेच्यू को देखने पहुंची। इस दौरान वह व्हाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस में दिखीं। फैंस को दीपिका का यह सिपंल कैजुअल लुक भी काफी पसंद आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका को इस तरह के स्टाइलिश अंदाज में कौन संवारता है। यही बताने के लिए आज हम उस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं जो दीपिका को हर बार डिफिरेंट इस्टाइल में संवारती हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी के बारे में। तस्वीर में वही हैं जिसे लेकर यहां हम चर्चा कर रहे हैं। जानिए शालीना के बारे में। (All Pics- Shaleena Nathani)
-
शालीना नथानी वही सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं जिन्होंने दीपिका की शादी के इवेंट से जुड़ी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दीपिका के wow लुक के पीछे शालीना का हाथ है।
-
शालीना खुद भी काफी स्टाइलिश हैं। इंस्टाग्राम पर वैसे तो शालीना बहुत कम अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन जो भी उन्होंने अपलोड की हैं उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
हॉट स्टाइलिस्ट शालीना ने साल 2018 का स्टाइलिश अवॉर्ड भी जीता था। वह अपने हर कस्टमर को अलग स्टाइल में ढालने के लिए रातदिन नए-नए तरीके सोचती रहती हैं। -
शालीना को इंस्टाग्राम पर 368 यूजर्स फॉलो करते हैं। बता दें कि शालीना को बी-टाउन की भी तमाम बड़ी हस्तियां भी फॉलो करती हैं।
दीपिका ही नहीं वह माधुरी, शाहरुख, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन जैसी तमाम बड़े सेलेब्स को भी स्टाइलिश अंदाज में ढालती हैं।
