-
बॉलीवुड में जितने स्टार्स फेमस हैं उससे कहीं ज्यादा आजकल उनके बच्चे लाइमलाइट में रहते हैं। इनमें सारा अली खान, नव्या नवेली, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर औक आयशा कपूर खास स्टार किड्स हैं जो हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। आज हम आपको एक और स्टार किड के बारे में बता रहे हैं जो इन सभी स्टार किड्स से कम नहीं है। जी हां, आगे की स्लाइड में जानिए कौन हैं ये स्टार किड और क्या है इनकी पहचान।
-
इन तस्वीरों में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को देख रहे हैं, जो इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाईं हुई हैं। आलिया 26 दिसंबर को मुंबई में विरुस्का के रिसेप्शन में अपने पिता के साथ नजर आई थीं।
-
टैटू को फ्लॉन्ट करने में सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता माहिर हैं लेकिन अब आलिया भी उनके नक्शेकदम पर टैटू दिखा रही हैं। आलिया भी इंस्टाग्राम अपना टैटू दिखाते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
आलिया ने अपने कंधे के बैकसाइड पर एक कमल के फूल का टैटू गुदवाया है जिसे उन्होंने इस फोटो में फ्लॉन्ट किया है। -
आलिया अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। हालांकि अब अनुराग का आरती से तलाक हो गया है। इसके बाद उन्होंने कल्कि कोचलिन से शादी की। हालांकि अब उनसे भी उनका रिश्ता खत्म हो गया।
-
आलिया अपने पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। बता दें कि अनुराग फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं, उन्होंने ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अग्ली' जैसी फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।
-
दूसरे स्टार किड्स की तरह आलिया भी काफी स्टायलिश हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी नव्या नवेली और जाह्नवी से कम नहीं है।
आलिया की उम्र 16 साल है और इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे 104,000 फॉलोअर्स हैं। -
आलिया की अपने पिता से काफी अच्छी बोन्डिंग है। वह दोनों एक दूसरे को दोस्त की तरह ट्रीट करते हैं। रास्ते में आलिया के जूते के फीते बांधते अनुराग।
-
पिता की गोद में आलिया का बचपन।
-
दोस्तों के साथ आलिया।
