-
यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 2017 में हुए चुनावों में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बीजेपी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिला था। समाजवादी पार्टी (SP) के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सीएम पद छोड़ना पड़ा था और मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) को महज 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। उस चुनाव में कुशाग्र सागर और सूची चौधरी सबसे कम उम्र के पुरु, और महिला विधायक चुने गए थे। आइए जानें दोनों कितनी संपत्ति के हैं मालिक:
-
कुशाग्र सागर ने महज 26 साल की उम्र में विधानसभा का चुनाव जीता। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बरेली के बिसौली सीट से जीत कर सदन पहुंचे हैं।
-
2017 में कुशाग्र ने चुनावी हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास करीब 15 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है।
-
बकौल कुशाग्र सागर उनके पास करीब साढ़े पांच लाख की चल और 10 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।
-
सूची चौधरी बिजनौर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती थीं। तब सूची महज 27 साल की थीं।
-
सूची चौधरी ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
-
सूची चौधरी के 2017 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पति ऐश्वर्य चौधरी के नाम करीब 62 लाख और उनके खुद के नाम पर करीब 37 लाख रुपए की संचल अचल संपत्ति है।
