-
भारतीय राजनीति में कई ऐसे नेता रहे हैं जिनका नाम पहले कुछ और था और अब कुछ और है या फिर लोग किसी और ही नाम से जानते हैं। आज इन नेताओं को लोग उन नामों से नहीं पहचानते जो नाम उनके माता-पिता ने रखा था। आइए डालें उन्हीं में से चंद चर्चित चेहरों पर एक नजर:
-
मायावती का असली नाम चंद्रावती था। इसी नाम से उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई थी। लेकिन जब वे कांशीराम के संपर्क में आईं और सक्रिय राजनीति में भाग लेने लगीं तब कांशीराम ने उनका नाम मायावती रख दिया।
-
योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। संन्यासी बनने और नाथ संप्रदाय से जुड़ने के बाद उनका नाम योगी आदित्यनाथ पड़ गया।
-
सोनिया गांधी का असली नाम एंटोनिया एडविज अल्बिना माइनो है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी से शादी के बाद उनका नाम सोनिया गांधी पड़ा। इनका जन्म इटली के विसेन्जा के लुसियाना गांव में हुआ था।
-
पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद औऱ अभिनेता सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। फिल्मों में डेब्यू के दौरान अजय ने अपना नाम सनी कर लिया था।
-
राजस्थान की अलवर सीट से बीजेपी के सांसद योगी बालकनाथ भी नाथ संप्रदाय से हैं। संन्यासी बनने से पहले उनका नाम गुरुमुख था। बाद में वह योगी बालकनाथ हो गए।
-
चंद्रास्वामी का नाम 90 के दशक में भारतीय राजनीति का बेहद चर्चित नाम था। वह प्रधानमंत्री रहे दिवंगत पीवी नरसिम्हा राव के बेहद करीबी थे। कई बड़े भारतीय राजनेता उनके शिष्यों में शुमार थे। चंद्रास्वामी का असली नाम नेमीचंद जैन था।