आज फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने दिल्ली में आईआईटी के छात्रों को संबोधित किया। आईआईटी कैंपस के टाउन हॉल में जकरबर्ग की एक घंटे की क्लास आयोजित की गई थी। इसमें 900 छात्र और 50 शिक्षक शामिल हुए। इस स्पेशल क्लास को लेकर सारा इंतजाम फेसबुक की तरफ से किया गया। एक घंटे की इस स्पेशल क्लास में पहले पंद्रह मिनट जकरबर्ग अपनी बात रखी। इसके बाद सवाल-जवाब का सेशन आयोजित किया गया। जकरबर्ग को कार्यक्रम में कुछ चुने हुए सवालों के जवाब दिए। प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने से जुकरबर्ग बेहद प्रभावित हैं। वो भारत से दिल जोड़ने का कोई भी मौका नहीं गंवाते। इसी सितंबर में जब पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर थे तो जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया के फेसबुक के हेडऑफिस में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी जब पीएम बने थे तो पिछले साल अक्टूबर में जुकरबर्ग मोदी से मिलने दिल्ली आए थे। कल जुकरबर्ग आगरा में थे। वहां उन्होंने ताज का दीदार किया था। टाउनहॉल में एक छात्र ने उनसे पूछा कि वो भारत इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं ? इस सवाल का जवाब देते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि भारत में लगभग 13 करोड़ से ज्यादा लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। जकरबर्ग से पहला सवाल पूछा गया कि उन्हें भारत में इतनी दिलचस्पी क्यों है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के बिना पूरी दुनिया को कनेक्ट नहीं किया जा सकता है। भारत एक बड़ा बाजार है। यहां 130 मिलियन यूजर्स हैं। (Source: Photo by Nandagopal Rajan) लिहाजा यही वजह है कि फेसबुक के लिए भारत सबसे अहम है। टाउनहॉल में उन्होंने कहा कि यहां जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है हम उन तक पहुंचना चाहते हैं। लोग इसके माध्यम से शिक्षा की बात करते हैं सुरक्षा की बात करते हैं। अपने छोटे से संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे पास भारत में कई अवसर है। संबोधन के बाद सवाल-जवाब का सिलसिला चला। उन्होंने भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आये भूकंप को लेकर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मौकों पर सबकों साथ खड़े होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो भारत आकर खासा उत्साहित है। बताते चलें कि अन्य देशों की अपेक्षा भारत में सबसे ज्यादा फेसबुक और व्हाट्सऐप यूजर्स हैं, जो कि हमारे समुदाय का भी हिस्सा हैं। तो वह उन लोगों का हिस्सा हैं, जिनसे हम जुड़ना चाहते हैं। (Source: Photo by Nandagopal Rajan) भारत में लोगों से जुड़ना उन बेहद अहम चीज़ों में से एक है, जो कि हम दुनिया में करना चाहते हैं। हम फेसबुक में लोगों से जुड़ने के हमारे मिशन के बारे में बात करते हैं। फेसबुक के जरिये तीस लाख से ज्यादा लोगों ने खुद को सुरक्षित मार्क किया। उन्होंने भारत की ताकत को पहचानते हुए यह भी कहा कि भारत से जुड़े बिना दुनिया को नहीं जोड़ा जा सकता है। वहीं कैंडी क्रश की समस्या से निजात पाने से सवाल पर मार्क ने कहा कि वो इस समस्या पर काम कर रहे हैं। (Source: Photo by Nandagopal Rajan) सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कहा कि नेत्रहीनों के लिए फेसबुक पर कुछ नये फीचर्स लाए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए भी कई फीचर्स लाए जाएंगे। जुकरबर्ग बुधवार को आईआईटी दिल्ली में टाउनहॉल में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रों के सवालों का बेबाक जवाब दे रहे थे।
