90 के दशक में मैने प्यार किया फिल्म में सलमान संग नजर आ चुकीं भाग्यश्री तो अब फिल्मों में सक्रिय नहीं है। उन्होंने शादी के बाद से फिल्म इंडस्ट्री को गुडबाय कहकर अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। भाग्यश्री के बेटा और बेटी दोनों ही अब बड़े चुके हैं और बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स की लिस्ट में इनका नाम भी शुमार है। लेकिन हम बात कर रहे हैं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के बारे में। अपनी मां की तरह अभिमन्यु दसानी भी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतर साबित होंगे। अभिमन्यु ने बॉलीवुड में आने की पारी शुरु कर दी है। पिछले दिनों ही अभिमन्यु ने डायरेक्टर वसन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के जरिए अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। फिल्म की रिलीजिंग डेट तो अभी तक कनफर्म नहीं हुई है। हालांकि इस फिल्म को 'टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में को ‘ग्रोल्स व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड’ मिला है। आपको बता दें कि फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ को टीआइएफएफ के ‘मिडनाइट मैडनेस’ सेशन में प्रदर्शित किया गया था। (All Photos- Abhimanyu Dassani Instagram) फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में अभिमन्यु दसानी ने इस फिल्म में एक ऐसे युवक का किरदार निभाया है, जो एक रोग से ग्रसित है, जिसके चलते उसे दर्द नहीं होता। इसके बाद वह जब बड़ा होता है, तो तय करता है कि वह अपने 100 दुश्मनों से बदला लेगा। फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें कि यह भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसका प्रीमियर मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में किया गया है। -
बात अगर फिटनेस की करें तो 28 साल के अभिमन्यु इस मामले में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को इन्सिक्योर कर सकते हैं।
-
अभिमन्यु अपना लंबा समय जिम में बिताते हैं।
-
वह मार्शल आर्ट भी जानते हैं।
-
अभिमन्यु की 6 पैक्स वाली बॉडी बी-टाउन में तहलका मचा सकती है। अभिमन्यु ने कमाल की बॉडी बना रखी है।
-
सोशल मीडिया पर अभिमन्यु काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी बॉडी बिल्डिंग वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
-
अभिमन्यु सिर्फ 6 पैक्स वाली बॉडी ही नहीं बल्कि बेहतरीन लुक्स भी रखते हैं।
-
अभिमन्यु ने फाइनेंस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन करने के साथ ही न्यूयॉर्क फिल्म अकेदमी से फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया है।
-
अपनी बहन अवांतिका के साथ अभिमन्यु।
