-
मेष: राशि चक्र कि प्रथम राशि है मेष, जिसके स्वामी ग्रह ऊर्जा के पुंज मंगल देव हैं| मार्च में दिमाग का दही होगा| वाद विवाद से बचना आपके लिए बेहतर होगा।
-
वृष: राशि चक्र कि दूसरी राशि है वृष, जिसके स्वामी दैत्य गुरु शुक्रदेव हैं| मार्च ज़रा अस्त व्यस्त बीतेगा| करियर में प्रगति तथा भाइयों की उन्नति होगी|
-
मिथुन: राशि चक्र कि तीसरी राशि है मिथुन, जिसके स्वामी ग्रह बुद्धि के स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें समस्त ग्रहों में राज कुमार की पदवी हासिल है| मार्च कुछ खर्च और क़ानूनी जटिलताओं का होगा|
-
कर्क: राशिचक्र की चतुर्थ राशि है कर्क, जिसके स्वामी ग्रह मन, धन और संवेदना के स्वामी चन्द्रदेव हैं| मार्च में व्यस्त रहेंगे| किसी नए निर्माण का योग बन रहा है| प्रतिष्ठा बढ़ेगी|
-
सिंह: राशिचक्र की पंचम राशि है सिंह, जिसके स्वामी आदि ग्रह सूर्यदेव जी हैं। मार्च में खर्च होगा| सरकारी या कानूनी उलझनें रहेंगी|
-
कन्या: राशि चक्र की छठीं राशि कन्या है, जिसके स्वामी बौद्धिक क्षमता एवं वाणी के स्वामी बुध कहे जाते हैं| मार्च में कुछ आर्थिक लाभ और खर्च दोनों प्रकार की परिस्थितियां निर्मित होंगी|
-
तुला: राशि चक्र की सप्तम राशि है तुला, जिसके स्वामी ग्रह ऐश्वर्य के मालिक शुक्रदेव हैं| मार्च में करियर में काम का दबाव रहेगा| निरर्थक भाग दौड़ होगी| कृषि से लाभ के संकेत मिल रहे हैं|
-
वृश्चिक: राशि चक्र की अष्टम राशि है वृश्चिक, जिसके स्वामी ग्रह भूमि के पुत्र मंगल देव हैं| दाम्पत्य जीवन में कटुता से बचें, अन्यथा करियर में हानि हो सकती है| मार्च का महीना करियर में नवीन चुनौतयों से रूबरू कराएगा|
-
धनु: राशिचक्र की नवम राशि है, धनु, जिसके स्वामी देव गुरु के पद पर सुशोभित वृहस्पति देव जी हैं| पत्नी या पिता से सम्बन्ध प्रभावित होने का खतरा है| मार्च में मानसिक तनाव में सहसा इज़ाफा होगा| पर कुछ लाभ की भी संभावना बनेगी|
-
मकर: राशिचक्र कि दसवीं राशि है मकर, जिसके स्वामी ग्रह न्याय के देवता कहे जानें वाले शनि देव हैं| निवेश में सावधानी बरतें| दुर्घटना से सावधानी रखें| मार्च माह में करियर में काम का दबाव रहेगा| उच्च अधिकारियों से मन खिन्न रहेगा|
-
कुम्भ: राशि चक्र की एकादश राशि है कुम्भ जिसके स्वामी सूर्य पुत्र शनि देव हैं| मार्च में खर्च का योग है| किसी सरकारी योजना और बीमा पर खर्च होगा| करियर में व्यस्तता थकान देगी| संतान के लिए चिंतन मनन में बचा हुआ समय व्यतीत होगा|
-
मीन: राशिचक्र की द्वादश और अंतिम राशि है मीन, जिसके स्वामी ग्रह देव गुरु वृहस्पति हैं| मार्च में बैंकों का दबाव बढ़ेगा| असत्य से दूर रहें| मन उदास रहेगा, व्यय होगा, सेहत बेहतर रहेगी
