-
Manoj Tiwari BJP: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पिछले कुछ दिनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में वह एक बार फिर से पिता (Manoj Tiwari Daughter) बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी (Manoj Tiwari Second Wife) सुरभि तिवारी ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले मनोज तिवारी का उनकी पहली पत्नी (Manoj Tiwari First Wife) रानी तिवारी से तलाक हो गया था।

मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी ने उन्हें 2012 में तलाक दिया था। रानी अपनी बेटी ऋति के साथ मुंबई में रहती हैं। -
मनोज तिवारी औऱ रानी तिवारी के रिश्ते खराब होने के पीछे एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी आया था।

श्वेता तिवारी तिवारी और मनोज तिवारी कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। -
रानी तिवारी को मनोज तिवारी औऱ श्वेता तिवारी के बीच नजदीकियां पसंद नहीं थी।

साल 2010 में मनोज और श्वेता तिवारी टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 4 में नजर आए थे। शो के अंदर भी मनोज तिवारी ने श्वेता से कहा था कि उनको लेकर रानी तिवारी काफी अपसेट रहती हैं और शक करती हैं। -
शो के अंदर मनोज तिवारी और श्वेता के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आई थी।

शो में श्वेता तिवारी के कहने पर मनोज तिवारी ने अपनी मूंछे भी मुंडवा दी थी। 
इस शो के दो साल बाद 2012 में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी रानी का तलाक हो गया। 
तलाक के बाद भी मनोज तिवारी ने श्वेता तिवारी से अपनी दोस्ती जारी रखी है। -
अकसर मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी किसी पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आ जाते हैं।

पहली पत्नी से तलाक के 8 साल बाद मनोज तिवारी ने 2020 में दोबारा शादी रचाई। -
All Photos: Social Media