-
Manoj Tiwari first Wife Rani Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में वह पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी (Manoj Tiwari Wife) ने प्यारी से बेटी को जन्म दिया। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी (Manoj Tiwari Second Wife) हैं। इससे पहले मनोज तिवारी ने रानी तिवारी उर्फ प्रतिमा पांडे से शादी की थी। कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। आइए जानें कौन हैं रानी तिवारी:
-
मनोज तिवारी ने साल 1999 में प्रतिमा पांडे से शादी की थी। शादी के बाद प्रतिमा ने अपना नाम रानी तिवारी कर लिया था।
-
रानी तिवारी औऱ मनोज तिवारी साल 2012 में अलग हो गए। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
-
रानी तिवारी से मनोज तिवारी की एक बेटी हैं। बेटी का नाम ऋति है। घर में उन्हें जिया बुलाते हैं।
-
रानी तिवारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिजनेस पार्टनर रहे अरुण पांडे की बहन हैं।
धोनी का काम देखने वाली कंपनी ऋति स्पोर्ट्स का नाम मनोज तिवारी औऱ रानी तिवारी की बेटी ऋति तिवारी के नाम पर रखा गया था। -
धोनी रानी तिवारी को बहन की तरह ही मानते हैं। वह रानी के एक म्युजिक वीडियो में नजर भी आ चुके हैं। वह वीडियो भी खुद धोनी ने ही लॉन्च किया था।
-
फिलहाल रानी तिवारी ऋति स्पोर्ट्स की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। इसके अलावा वह आहार सलाहकार के तौर पर भी काम कर रही हैं।
-
All Photos: Social Media
