-
Bhojpuri Actors Wife: भोजपुरी एक्टर्स अब काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। भोजपुरी के ऐसे तमाम एक्टर्स हैं जो देश के कई हिस्सों में पसंद किये जाते हैं। अब इन एक्टर्स की फिल्मों के साथ ही इनका निजी जीवन भी चर्चा में रहता है। आइए जानें कुछ पॉपुलर भोजपुरी एक्टर्स की पत्निय़ों से जुड़ी कुछ बातें:
-
भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह की शादी मोनालिसा से हुई है। मोनालिसा भी भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। प्रीति हाउस वाइफ हैं। -
भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी अब लोकसभा सांसद भी बन चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है। हाल ही में वह पिता भी बने हैं। सुरभि तिवारी भोजपुरी सिंगर हैं।
-
सुरभि तिवारी से पहले मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी। साल 2012 में मनोज औऱ रानी का तलाक हो गया था। रानी से भी मनोज तिवारी को एक बेटी हैं।
खेसारी लाल यादव की लाइफ पार्टनर का नाम चंदा देवी है। चंदा बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं औऱ घर पर ही रहकर परिवार संभालती हैं। -
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। 2015 में नीलम के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने मार्च 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली। ज्योति सिंह पेशे से टीचर थीं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी है।
-
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की शादी 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी का नाम अदिति हैं जबकि बेटों के आदित्य और अमित हैं। निरहुआ की पत्नी भी हाउस वाइफ हैं।
