• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. manohar parrikar dead life of former goa cm in photos he was last seen in public at atal booth karyakarta sammelan earlier in february

जिंदगी लंबी नहीं बड़ी जी कर गए मनोहर पर्रिकर, तस्वीरों में देखें सफर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से देश के रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे मनोहर पर्रिकर की छवि एक सीधे सादे, सामान्य व्यक्ति की रही है। जानिए कैसा रहा उनका सफर।

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:29 IST
हमें फॉलो करें
  • manohar parrikar, manohar parrikar dead, manohar parrikar death news, parrikar dead, manohar parikkar photos, parikkar life in photos, manohar parrikar news
    1/10

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से देश के रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे मनोहर पर्रिकर की छवि एक सीधे सादे, सामान्य व्यक्ति की रही है। मिडिल क्लास फैमिली में 13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने RSS के प्रचारक के रूप में अपना राजनीतिक करिअर की शुरुआत की थी। राष्ट्रपति कोविंद ने पर्रिकर को एक असाधारण नेता और सच्चा देशभक्त तो पीएम मोदी ने उन्हें बेमिसाल नेता कहा। पीएम मोदी ने पर्रिकर के लिए लिखा कि 'देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।' फरवरी, 2018 के बाद से पर्रिकर की तबियत ज्यादा खराब रहने लगी। उन्हें तब अग्नाशय संबंधी बीमारी के उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मार्च के पहले सप्ताह में इलाज के लिए अमेरिका गए जहां वह जून तक अस्पताल में रहे। इसके अलावा दिल्ली के एम्स में भी उनका लंबा इलाज चला लेकिन 17 मार्च 2019 को उन्होंने अपने निजी निवास पर अंतिम सांस ली। भाजपा के सभी वर्गों के साथ ही विभिन्न पक्षों के बीच लोकप्रिय पर्रिकर ने लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहे गोवा में भाजपा का प्रभाव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। साधा जीवन- उच्च विचार के व्यक्तित्व वाले पर्रिकर जिंदगी भले ही लंबी न जी सके लेकिन 63 की उम्र में उन्होंने वो कार्य किए जिनके जरिए वह सदियों तक याद किए जाएंगे। पर्रिकर की यादगार तस्वीरों के जरिए जानिेए उनकी जिंदगी का सफर। (All Pics- Express/PTI)

  • 2/10

    मनोहर पर्रिकर आखिरी बार फरवरी में अमित शाह के संबोधन के दौरान 'अटल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' के कार्यक्रम में नजर आए थे। इसके बाद से वह कभी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे। 63 वर्षीय पर्रिकर ने चार बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री के तौर पर तीन वर्ष सेवाएं दीं।

  • 3/10

    पर्रिकर ने बहुत छोटी उम्र से RSS से रिश्ता जोड़ लिया था। उन्होंने IIT- मुंबई से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद भी संघ के लिए काम जारी रखा। वह स्कूल के अंतिम दिनों में RSS के मुख्य शिक्षक बन गए थे। पर्रिकर ने RSS के साथ अपने जुड़ाव को लेकर कभी भी किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं की। IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 26 साल की उम्र में मापुसा में संघचालक बन गए।

  • 4/10

    उरी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए LoC पार कर पाकिस्तान में आतंकियों के शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया था। भारतीय सेना द्वारा किए इस हमले में मनोहर पर्रिकर की अहम भूमिका थी।

  • 5/10

    पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय संघ की शिक्षा को दिया था।

  • 6/10

    ऐसा माना जाता है कि राज्य के सबसे पुराने क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी’ की बढ़त रोकने के लिए भाजपा ने पर्रिकर को राजनीति में खींचा और चुनावी राजनीति में 1994 में प्रवेश किया, जब उन्होंने पणजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। पर्रिकर जून से नवंबर 1999 तक गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे और उन्हें तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ उनके भाषणों के लिए जाना जाता था।

  • 7/10

    पर्रिकर पहली बार 24 अक्टूबर 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने लेकिन उनका कार्यकाल केवल 27 फरवरी 2002 तक ही चला। इसके बाद पांच जून, 2002 को उन्हें फिर से चुना गया और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। चार भाजपा विधायकों के 29 जनवरी, 2005 को सदन से इस्तीफा देने के बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई। इसके बाद पर्रिकर की जगह कांग्रेस के प्रतापसिंह राणे गोवा के सीएम बन गए। ऐसे में पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा को 2007 में दिगम्बर कामत के नेतृत्व वाली कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद फिर कांग्रेस को बीजेपी से मुहंकी खानी पड़ी।

  • 8/10

    साल 2012 राज्य में पर्रिकर की लोकप्रियता की लहर लेकर आया और उन्होंने अपनी पार्टी को विधानसभा में 40 में से 21 सीटों पर जीत दिलाई। वह फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने के बाद पर्रिकर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

  • 9/10

    भाजपा की जीत की लय साल 2014 में भी बनी रही जब पार्टी को आम चुनाव में दोनों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई। केंद्र में मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण करने के बाद पर्रिकर को नवंबर 2014 में रक्षा मंत्री का पद दिया गया। वह 2017 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहे।

  • 10/10

    गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के बहुमत हासिल नहीं कर पाने पर वह मार्च 2017 में राज्य लौटे और गोवा फॉरवर्ड पार्टी एवं एमजीपी जैसे दलों को गठबंधन सहयोगी बनाने में कामयाब रहे। राज्य में एक बार फिर उनकी सरकार बनी। उनका व्यक्तिव ही नहीं बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्य भी जनता हमेशा याद करेगी।

TOPICS
Manohar parikar
अपडेट
फिट रहने के लिए क्या ज्यादा जरूरी है, वर्कआउट या डाइट? एक्सपर्ट से जानें
कौन हैं अंकुश सचदेवा? 17 बार फेल हुए स्टार्टअप… फिर बना दी 40,000 करोड़ की कंपनी, जानें हैरान कर देने वाली कहानी!
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; बाबर-अफरीदी खेलेंगे
200 साल बाद बनने जा रहे शुक्रादित्य समेत 4 राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
Border Vs Border 2: बदली हुई कास्ट, कहानी और हाई-टेक एक्शन, जानें पहले पार्ट से कितनी अलग है 28 साल बाद आई ‘बॉर्डर 2’
बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटाए जाने पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, ICC पर लगाए गंभीर आरोप
दिल का सबसे बड़ा दुश्मन बन रहा तनाव? डॉक्टर से जानें कैसे ज्यादा स्ट्रेस अचानक हार्ट फेलियर का बढ़ा सकता है खतरा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
गणतंत्र दिवस पर पहनें तिरंगे रंगों की स्टाइलिश साड़ी, ट्रेडिशनल लुक में दिखेगा देशभक्ति का रंग
भारत गणतंत्र दिवस 2026: परेड का समय, थीम, झांकियां, मुख्य अतिथि, लाइव कब और कहां देखें, सभी प्रश्नों की यहां मिलेगी जानकारी
जनसत्ता साहित्य: ‘चिल्ड्रन ऑफ हेवन’- जब जूतों की चाह जीत से बड़ी हो जाती है
PM Kisan Yojana 22th Installment: आपका नाम पीएम किसान की लिस्ट से कट तो नहीं गया? मिनटों में मोबाइल से ऐसे करें चेक
फोटो गैलरी
10 Photos
Food Facts: खाने से जुड़े ऐसे हैरान करने वाले फैक्ट्स, जिन पर यकीन करना है मुश्किल
2 days agoJanuary 23, 2026
8 Photos
अनंत अंबानी के लिए किसने बनाई इतनी महंगी घड़ी, एक फ्रेम में दिखा पूरा वनतारा
2 days agoJanuary 23, 2026
7 Photos
आपके शरीर से जुड़े ये 6 फैक्ट सुनकर लगेगा सब झूठ है, लेकिन हैं 100% सच
2 days agoJanuary 23, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US