
बॉलीवुड में अपने मासूम चेहरे से सबको अपनी तरफ आकर्षित करने वाली नेपाल ब्यूटी मनीषा कोइराला के लाखों चाहने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'डियर माया' से कमबैक किया है। अपनी जिंदगी में एक गंभीर बीमारी से जूझने के बाद मनीषा एक बेहद मजबूत औरत के रूप में उभर कर सबके सामने आई हैं। अपने फिल्मी करियर में रातों-रात स्टार बनने के बाद मनीषा की जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव आए। पहली फिल्म से मिले नाम और शौहरत से लेकर उनकी लव लाइफ में क्या कुछ चलता रहा आइए जानते हैं। -
बॉलीवुड में शुरुआती दौर में मनीषा का करियर ऊंचाइयों को छूता नजर आया। फिल्म सौदागर से मनीषा की शुरुआत हुई। इस दौरान फिल्म के हीरो विवेक मुशरान के साथ उनका नाम जुड़ा। बता दें, बतौर एकटर विवेक की भी यह पहली फिल्म थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ समय काटते नजर आए। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन यह लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक चल न पाई।
-
नाना पाटेकर अपनी गुस्सैल छवि के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मनीषा के मासूम चेहरे ने उन्हें भी मोम की तरह पिघला दिया। दोनों का अफेयर काफी शॉक कर देने वाला था। दरअसल, फिल्म खामोशी के दौरान दोनों सेट पर मिले। फिल्म में नाना पाटेकर मनीषा करोइराला के पिता की भूमिका में हैं। लेकिन यह सिर्फ ऑन स्क्रीन ड्रामा था। इसके ठीक उलट दोनों का ऑफ स्क्रीन रोमांस चल रहा था। नाना पाटकर के शादीशुदा होने के चलते दोनों आगे साथ नहीं चल पाए।
-
कई ब्रेकअप के बाद मनीषा की मुलाकात डीजे वोसेन से हुई। मनीषा ने इस बात को माना कि वोसेन ने अपने इमोशनल पलों में उनका बहुत साथ दिया। इतना नहीं दोनों लिव-इन में भी साथ रहे।
-
मनीषा एक बार फिर लाइमलाइट में तब आई जब उनका अफेयर नाइजीरिया के एक बिजनेसमैन के साथ चल रहा था। मनीषा 2003 में अपनी फिल्म मेकिंग स्टडीज के लिए लंडन में थीं। वहीं उनकी मुलाकात नाइजीरिया के बिजनेसमैन एंथनी से हुई। लेकिन उनकी मुलाकातों का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चल पाया।
-
मनीषा कोइराला तब भी सुर्खियों में रहीं जब न्यू कमर एक्टर आर्यन वेद्य को उनके साथ देखा गया। आर्यन वेद्य एक सी-ग्रेड फिल्म 'चाहत एक नशा' में नजर आए थे। इसी सी-ग्रेड फिल्म में मनीषा ने भी भूमिका निभाई थी। इस दौरान मनीषा चर्चा का विषय बनी रहीं।
-
मनीषा की जिंदगी में एक और यंग मेन ने एंट्री ली। इनका नाम था, अक्षय। अक्षय भारतीय मूल के ही थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहते थे। बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर स्ट्रगल करने वाले अक्षय ने ज्यादा दिन तक मनीषा का साथ नहीं दिया। सैल 2007 में मनीषा का नाम सिंगर संदीप चोटा के साथ जुड़ा।
-
साल 2010 में मनीषा ने नेपाल के बिजनेस मेन सम्राट दहल का हाथ थामा। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा देर तक टिक न पाया और आखिरकार साल 2012 में दोनों अलग हो गए। सम्राट से पहले मनीषा क्रिस्टोफर डोरेस के साथ 3 साल से रिलेशनशिप में थे।