-
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव(West Bengal Elections 2021) हो रहे हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का बल लगाए हुए है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी इस बार ममता को सत्ता से बाहर करने को लेकर आश्वस्त है। ममता बनर्जी के बारे में एक किस्सा मशहूर है कि कोलकाता की जिस बिल्डिंग से उनके बाल खींचकर उन्हें भगाया गया था वहीं पर वह बतौर मुख्यमंत्री बनकर पहुंची थीं। आइए जानें पूरा मामला:
-
साल 1993 में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक गांव में किसी गूंगी बहरी लड़की के साथ दुष्कर्म की खबरें मीडिया की सुर्खियों में थीं।
-
बलात्कार करने का आरोप लगा था सीपीएम के एक कार्यकर्ता पर। तब राज्य में सीपीएम की ही सरकार थी। सीएम थे ज्योति बसु।
-
तब एक साधारण सी दिखने वाली ममता बनर्जी उस रेप पीड़िता को लेकर कोलकाता के रॉयटर्स बिल्डिंग की तरफ बढ़ी। बिल्डिंग के बाहर ममता बनर्जी की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई।
-
ममता को बिल्डिंग के अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और उनके बाल पकड़कर वहां से हटाया।
-
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
-
1993 की उस घटना के 18 साल बाद ममता बनर्जी दोबारा उसी रॉयटर्स बिल्डिंग पहुंचीं। इस बार बतौर मुख्यमंत्री।
-
दरअसल कोलकाता के रॉयटर्स बिल्डिंग से ही राज्य की सरकार चला करती थी। पश्चिम बंगाल का आधिकारिक सचिवालय रॉयटर्स बिल्डिंग में ही है।
-
ममता बनर्जी ने साल 2011 में राज्य की मुख्यमंत्री का पद संभाला था। तब से ाज 10 साल तक वह कुर्सी पर काबिज हैं।
-
2021 विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी से बताया जा रहा है।
-
Photos: PTI And Indian Express Archives
