-

Mamata Banerjee Nita Ambani: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) हो रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी से जुड़े कई किस्से चर्चा में हैं। ऐसा ही एक वाकया है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ममता बनर्जी के बदले कार्यक्रम का उद्घाटन कर बैठीं और इस दौरान उन्होंने बंगाली भी बोला।
-
दरअसल पूरा मामला साल 2014 का है। तब कोलकाता में फुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग का आयोजन किय़ा गया था।
-
आयोजन के उद्घाटन समारोह में तमाम मेहमानों के साथ ही ममता बनर्जी और नीता अंबानी भी मंच पर मौजूद थीं।
-
जो कार्यक्रम तय हुआ था उसके हिसाब से ममता बनर्जी को उद्घाटन स्पीच देना था और औपचारिक तरीके से टूर्नामेंट का शुभारंभ करना था।
-
लेकिन ऐन मौके पर ये सब नीता अंबानी ने कर दिया। नीता ने माइक पकड़ा और बंगाली में बोला- आमी इंडियन सुपरलीग एर शुभो सूचनो कोरछी (मैं इंडियन सुपरलीग का शुभारंभ करती हूं।
-
बता दें कि ममता बनर्जी के अंबानी परिवार से काफी अच्छे संबंध हैं। अंबानी के फैमिली फंक्शंस में भी ममता बनर्जी शिरकत करती रही है। एक बार तो मुकेश अंबानी के एंटीलिया में आयोजित शादी समारोह में ममता हवाई चप्पल में ही पहुंच गई थीं।
-
दरअसल पूरा मामला साल 2018 का है। उस साल 12 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी थी।
-
शादी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान एंटीलिया से हुई थी। शादी में देश दुनिया के बड़े-बड़े चेहरे शामिल हुए थे।
-
मुकेश अंबानी की पार्टी में आए मेहमानों के महंगे और डिजायनर कपड़े हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे थे।
-
अचानक से कैमरों के लेंस शादी में पहुंचीं ममता बनर्जी की तरफ मुड़ गए। ममता पार्टी में पहुंचते ही आकर्षण का केंद्र बन गईं।
-
दरअसल जहां पार्टी में लगभग हर कोई सज-धज कर महंगे कपड़ों में पहुचा था वहां ममता बनर्जी सफेद साड़ी औऱ हवाई चप्पल में नजर आ रही थीं।
-
ममता बनर्जी जबसे सक्रीय राजनीति में हैं तबसे वह इसी लिबास में नजर आती हैं। वह हमेशा एकरंगी बॉर्डर वाली सफेद या ग्रे साड़ियां ही पहनती हैं।
-
ममता बनर्जी की ये साड़ी बंगाल के ही धानेखाली इलाके की बनी होती हैं। माना जाता है इन साड़ियों की खासियत है कि ये वहां के चिपचिपाहट-भरे मौसम में भी हल्की और आरामदेह होती है।
-
ममता बनर्जी कभी जूते या हील्स में भी नजर नहीं आतीं। वह हमेशा चप्पल ही पहनती हैं।
-
ममता बनर्जी।
-
Photos: Social Media & PTI