-
Mimi Chakraborty TMC: मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। राजनीति में वह ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कहने पर आई हैं। राजनीति में आने से पहले मिमी बंगाली अभिनेत्री थीं।
-
मिमी चक्रवर्ती की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन अपनी फोटोज सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं।
-
2019 से सक्रिय राजनीति में आने के बाद भी मिमी चक्रवर्ती फिल्मों और मॉडलिंग के लिए समय निकाल लेती हैं।
-
हाल ही में मिमी चक्रवर्ती को साल 2020 की सबसे चहेती महिला का खिताब मिला है। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिमी ने कहा कि मेरी नजर में चहेती महिला वही होती है जो दूसरी महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करती है।
-
मिमी चक्रवर्ती का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जो देखा उसके हिसाब से यही समझ आया कि जीवन में सबसे जरूरी रोटी कपड़ा और मकान है। बाकी सब व्यर्थ की चीजों के पीछे इंसान भागता रहा।
-
मिमी चक्रवर्ती का जन्म राज्य के जलपाईगुड़ी में हुआ था। फिलहाल उनका परिवार सिलीगुड़ी में रहता है। मिमी चक्रवर्ती ने अभी तक शादी नहीं की है। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/mimi-chakraborty-wiki-bio-age-networth-income-fees-marriage-see-inside-photos-of-mamta-banerjee-close-aide-tmc-mp/1588937/">ममता बनर्जी के भरोसे पर खतरी उतरी थीं मिमी चक्रवर्ती, इतना आलीशान है TMC सांसद का घर</a> )